scorecardresearch
 

लॉकअप में अश्लीलता: आकांक्षा ने पामेला को दी मसाज, शिल्पा ने शिवांगी की वर्जिनिटी का बनाया मजाक

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप का नया सीजन विवादों में घिर गया है, जहां शो में अश्लीलता और विवादित हरकतें बढ़ती जा रही हैं. आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की नजदीकियां चर्चा में हैं. दूसरी शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को लेकर भद्दा कमेंट किया है.

Advertisement
X
ट्रोल हुईं शिल्पा-आकांक्षा (Photo: Screengrab)
ट्रोल हुईं शिल्पा-आकांक्षा (Photo: Screengrab)

नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप दिन-ब-दिन काफी अश्लील होता जा रहा है. शो में टीवी की कई बड़ी हस्तियां हैं, जो बहुत छोटी हरकत दिख रही हैं. शो में एंट्री लेते ही आकांक्षा चमोला ने तलाक और बायसेक्शुअल होने का बम फोड़ा. इसके बाद वो पामेला सेरेना संग नजदीकी बढ़ाती दिखीं. हद तो तब हुई जब वो बेड पर पामेला को मसाज देती दिखीं. अब शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी का मजाक बनाया है. 

अश्लील शो बना लॉकअप?
एकता कपूर ने जब लॉकअप का पहला सीजन लॉन्च किया, तो उसमें मुनव्वर फारूकी, सारा खान, पूनम पांडे, अंजलि अरोड़ा और बबीता फोगाट जैसे सेलेब्स थे. इन सेलेब्स ने शो को टास्क, मस्ती-मजाक और हल्के-फुल्के रोमांस से यादगार बनाया. लॉकअप 2 भी लोगों ने इसी उम्मीद से देखना शुरू किया था. पर दर्शकों की ये उम्मीद टूट चुकी है. 

लॉकअप के इस सीजन में टास्क, रोमांस या मस्ती-मजाक नहीं, बल्कि अश्लीलता परोसी जा रही है. लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा और पामेला मिलकर संस्कारों की धज्जियां उड़ाती दिखीं. आकांक्षा, पामेला के बेड पर आती हैं और उनकी पीठ पर बैठ जाती हैं. पामेला अपना टॉप नीचे करती हैं और आकांक्षा उन्हें मसाज देती हैं. आकांक्षा को देखकर लगा कि वो शो नहीं, बल्कि किसी मसाज पॉर्लर में हैं. 

Advertisement

शिल्पा का भद्दा कमेंट 
एक महिला ही दूसरी महिला की दुश्मन होती है. लॉकअप में शिल्पा शिंदे ने इस कहावत को एकदम सच कर दिया है. लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा, श्रेया कालरा के साथ मिलकर शिवांगी जोशी के बारे में भद्दा कमेंट करती दिखीं. एपिसोड में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी बात कर रहे होते हैं. श्रेया कहती हैं कि पता नहीं. लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हसूंगी. क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं.  

श्रेया के बाद शिल्पा, शिवांगी के लिए कहती हैं कि ओह मैन. मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है. कितना एक्ट करूं? मैं बहुत मासूम हूं. मुझे कुछ नहीं चाहिए. मैं वर्जिन हूं. मैं शादी के बाद ही करूंगी. 

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग शिल्पा और आकांक्षा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने आकांक्षा के लिए लिखा कि इसने गौरव की इज्जत की धज्जियां उड़ा दी हैं. दूसरे ने लिखा कि लॉकअप में अश्लीलता परोसी जा रही है. अन्य ने लिखा कि शिल्पा इतनी बड़ी होकर भी छोटी हरकत कर रही है. कई यूजर्स ने लिखा कि ये हैं असली मोहल्ले की आंटियां. दूसरे ने कहा कि शिल्पा शिंदे शर्म करो. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement