scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

रवि किशन की बेटी से इरिटेट हुईं सोहेल खान की Ex वाइफ सीमा! एटीट्यूड देख हुईं हैरान, उड़ाया मजाक

रीवा-सीमा
  • 1/9

रियलिटी शो अलायंस में बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा सबके निशाने पर हैं. डॉली जावेद को गेम में धोखा देकर एविक्ट करने के बाद ज्यादातर कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए हैं.
 

Photo: Instagram @itsrivakishan
 

रीवा-सीमा
  • 2/9

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने बीते एपिसोड में रीवा पर निशाना साधा. रीवा का असली चेहरा देखने के बाद मिनी माथुर और सीमा दोनों शॉक्ड हैं.
 

Photo: Instagram @seemakiransajdeh

रीवा-सीमा
  • 3/9

सीमा इसलिए भी ज्यादा हैरान हुईं क्योंकि अलायंस में आते ही उन्हें रीवा की टीम में डाल दिया गया है. मिनी और सीमा आपस में रीवा की बुराई करते दिखे.
 

Photo: Instagram @seemakiransajdeh

Advertisement
रीवा-सीमा
  • 4/9

मिनी माथुर ने कहा कि अब से रीवा उनकी हिटलिस्ट में हैं. उन्हें रवि किशन ने कहा था उनकी बेटी का ध्यान रखना. लेकिन उनकी बेटी अलग ही गेम खेल रही हैं, इसलिए वो अबसे रीवा को नहीं बचाएंगी.
 

Photo: Instagram @itsrivakishan

रीवा-सीमा
  • 5/9

सीमा ने मिनी को बताया कैसे रीवा ने एक एपिसोड में डॉली संग एरोगेंस में बात की थी. रीवा का असला गेम सामने आने के बाद मिनी के होश उड़ जाते हैं. वो कुशाल से रीवा को एलिमिनेशन में प्रोटेक्शन ना देने को कहती हैं.


Photo: Instagram @seemakiransajdeh

रीवा-सीमा
  • 6/9

सीमा ने रीवा का मजाक उड़ाया. उन्होंने हैरान होते हुए कहा- क्या ये हंसती नहीं है? क्यों हमेशा इतना सीरियस रहती है? मिनी ने बताया कि रीवा का गेम बैकफायर कर गया है.

Photo: Instagram @itsrivakishan

रीवा-सीमा
  • 7/9

अलायंस में रीवा को सपोर्ट करने उनके पिता रवि किशन पहुंचे थे. वो कुछ दिन शो में रहे. बेटी का गेम में जज्बा बढ़ाया. पिता के गेम शो से जाने पर वो काफी रोई थीं.
 

Photo: Instagram @itsrivakishan

रीवा-सीमा
  • 8/9

क्योंकि वो रवि किशन की बेटी हैं इसलिए अभी तक बाकी कंटेस्टेंट्स उन पर अटैक नहीं करते. लेकिन खुद को बचाने के लिए डॉली को धोखा देना उन्हें सबकी नजरों में दोषी बना गया है.
 

Photo: Instagram @itsrivakishan

रीवा-सीमा
  • 9/9

रीवा का कहना है उन्होंने कुशाल टंडन से कमिटमेंट की थी कि वो वक्त आने पर डॉली को एविक्ट करेंगी. इसके बदले में कुशाल उन्हें गेम में प्रोटेक्ट करेंगे. एलिमिनेट नहीं होने देंगे. देखना होगा कुशाल कब तक रीवा को बचा पाएंगे.
 

Photo: Instagram @itsrivakishan

Advertisement
Advertisement
Advertisement