scorecardresearch
 

Ex-CM बिप्लब देब ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, कन्नड़ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस है पत्नी, त्रिपुरासुंदरी मंदिर में की पूजा

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने परिवार की रजामंदी से कन्नड़ एक्ट्रेस त्रिवेणी राव से दूसरी शादी कर ली है. जानें त्रिवेणी राव कौन हैं, उन्होंने किन फिल्मों में काम किया है और बिप्लब देब की पहली शादी और परिवार के बारे में.

Advertisement
X
बिप्लब देब की दूसरी पत्नी कौन हैं? (Photo: Screengrab/ biplab deb Instagram)
बिप्लब देब की दूसरी पत्नी कौन हैं? (Photo: Screengrab/ biplab deb Instagram)

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी दूसरी शादी. बिप्लब देब ने परिवार की रजामंदी से बेहद निजी समारोह में कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस त्रिवेणी राव से दूसरी शादी कर ली. शादी को पूरी तरह गुपचुप रखा गया था और इसकी जानकारी तब सामने आई, जब खुद बिप्लब देब ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया.

वीडियो में न्यूली वेडेड कपल मां त्रिपुरासुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करता नजर आया. त्रिवेणी लाल साड़ी में दुल्हन की तरह सजी दिखाई दे रही हैं, जबकि बिप्लब देब पारंपरिक अंदाज में नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- पत्नी एवं माताजी के साथ मां श्री त्रिपुरासुंदरी के पावन दर्शन कर उनकी कृपा एवं आशीर्वाद की प्रार्थना करता हूं.

देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्मी दुनिया तक इसकी चर्चा शुरू हो गई. दोनों साथ में भगवान और बड़ों का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. वहीं गरीबों को खाना भी बांटा. 

कौन हैं बिप्लब देब की दूसरी पत्नी त्रिवेणी राव?

त्रिवेणी राव कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2018 की सुपरहिट फिल्म 'टगरू' में कॉन्स्टेबल सरोजा के किरदार से मिली. इसके बाद वो 'सलगा', 'युवरत्ना', 'राजामार्तंड', 'शिवाजीनगर' और 'मिस्टर नटवरलाल' जैसी फिल्मों में नजर आईं. 

Advertisement

एक्टिंग के अलावा त्रिवेणी ने कई फेमस टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं. वो अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखती रही हैं, लेकिन बिप्लब देब से शादी के बाद अचानक पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं. 

त्रिवेणी की उम्र को लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कई करीबियों का कहना है कि वो अपने 30वें दशक में हैं. 

बिप्लब देब की पहली शादी और परिवार

बता दें कि 54 साल के बिप्लब कुमार देब ने साल 2001 में नीति देब से शादी की थी. इस शादी से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों का रिश्ता 2025 में खत्म हो गया था. इसके बाद दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया.

इसके बाद बिप्लब देब राजनीति में एक्टिव रहे. अब उन्होंने अपने जीवन की नई शुरुआत ए्क्ट्रेस त्रिवेणी राव के साथ की है. बताया जा रहा है कि इस शादी के लिए दोनों परिवारों की सहमति थी और फंक्शन में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे.

अब बिप्लब देब और त्रिवेणी राव की ये शादी राजनीतिक और मनोरंजन जगत, दोनों में चर्चा का विषय बनी हुई है. एक तरफ बीजेपी नेता की नई पारी की बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि कन्नड़ फिल्मों की इस एक्ट्रेस से बिप्लब की मुलाकात कब और कैसे हुई, जिसकी कानों कान किसी को खबर नहीं लगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement