फिल्म रैप में देखें गुरुवार के दिन क्या हुआ खास. पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कैसे वे सेट पर फीमेल्स का खास ध्यान रखते हैं. लड़कियों के ड्रेसअप को लेकर उन्होंने रूल्स बनाए हैं. इसके अलावा निशा कोठारी अब बड़े पर्दे से कोसो दूर हैं. खुद का निशा फाउंडेशन चलाती हैं. सोशल वर्कर बन चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी निशा कहीं एक्टिव नजर नहीं आती हैं.
Bloody Daddy Teaser: शाहिद कपूर बने 'ब्लडी डैडी', नहीं देखा होगा पहले ऐसा अवतार
शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में एक्टर खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं. टीजर को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 'ब्लडी डैडी' की कहानी भी खून-खराबे और एक्शन से भरी हुई है. ये फिल्म 9 जून को जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी.
सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए बने रूल, नहीं पहन सकतीं रिवीलिंग कपड़े, पलक तिवारी ने खोला राज
पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कैसे वे सेट पर फीमेल्स का खास ध्यान रखते हैं. लड़कियों के ड्रेसअप को लेकर उन्होंने रूल्स बनाए हैं. पलक कहती हैं- सलमान सर का एक रूल होता है कि लड़कियों की मेरे सेट पर नेकलाइन यहां होनी चाहिए. सभी लड़कियां कवर्ड होनी चाहिए.
तेलुगू सिनेमा के जेम्स बॉन्ड को वेंकटेश ने किया था रिप्लेस, फिर खुद बने सुपरस्टार, सलमान खान के साथ करने जा रहे धमाल
वेंकटेश ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में आई फिल्म 'कलयुग पंडावुलु' से की थी. ये फिल्म उन्हें मिलने की कहानी काफी दिलचस्प है. प्रोड्यूसर डी. रामानायडू ने ये फिल्म पहले तेलुगू सिनेमा के जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले कृष्णा घट्टामनेनी को मिली थी. हालांकि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. बाद में इसी फिल्म ने वेंकटेश की किस्मत पलटी.
अनुपम ने सतीश कौशिक के नाम लिखा बर्थडे पोस्ट- तुम्हारे लिए एक सीट खाली रहेगी
अनुपम खेर ने दोस्त सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके नाम एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने एक्टर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन वो धूमधाम से मनाने की कोशिश करेंगे. अनुपम ने कहा कि शाम के जश्न में सतीश कौशिक की पत्नी शशि और उनकी बेटी वंशिका के बगल वाली सीट को खाली रखा जाएगा.
इंटीमेट सीन्स देने से इनकार, मल्लिका को साइडलाइन कर बनीं 'आइटम गर्ल', कहां गायब हैं निशा कोठारी?
6 साल में निशा कोठारी ने कीं तो 10 फिल्में पर इनमें से 8 फिल्में इन्होंने एक ही डायरेक्टर के साथ की. निशा अब बड़े पर्दे से कोसो दूर हैं. खुद का निशा फाउंडेशन चलाती हैं. सोशल वर्कर बन चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी निशा कहीं एक्टिव नजर नहीं आती हैं.
वो एक्ट्रेस जिसकी पर्सनल लाइफ करियर में बन रहीं रोड़ा, रह चुकीं हाईएस्ट पेड हीरोइन
समांथा रुथ प्रभु की लाइफ को समझेंगे तो पाएंगे कैसे करियर के पीक पर उनके सामने बड़ी चुनौतियां आई हैं. साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में समांथा शुमार हैं. वे जब भी करियर के पीक पर रही हैं कभी बीमारी तो कभी लव लाइफ की वजह से बैकफुट पर आई हैं. जानते हैं उन मौकों के बारे में.