scorecardresearch
 

Film Wrap: 60 के सलमान के लिए फैंस हुए परेशान, 41 की एक्ट्रेस के जुड़वा बच्चों का नामकरण

रविवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. सुपरस्टार सलमान खान की कुछ तस्वीरें सुर्खियों में रहीं, जिसमें उनका चेहरा देख फैंस को एक्टर की बड़ी चिंता सताई. वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण संस्कार किया.

Advertisement
X
सलमान खान, दिव्यांका त्रिपाठी (Photo: Social Media)
सलमान खान, दिव्यांका त्रिपाठी (Photo: Social Media)

आज का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी शानदार रहा. बीते दिन रामायण फिल्म का ट्रेलर लॉन्च दिल्ली में हुआ, जिसकी चर्चा रविवार को भी जारी रही. इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान की तस्वीरें सुर्खियों में रहीं. उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया था, जहां वो काफी कमजोर नजर आए. उन्हें देखकर फैंस भी बड़े चिंतित हुए. वहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कई दिनों बाद अपने न्यू बॉर्न ट्विन बेबीज का नामकरण किया. इसका पूरा व्लॉग उनके पति विवेक दहिया ने यूट्यूब पर शेयर भी किया.

2 बच्चों की मां-49 की उम्र, तीसरी शादी को तैयार एक्ट्रेस? कई साल छोटे बॉयफ्रेंड संग किए महादेव के दर्शन

एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल रूमर्ड बॉयफ्रेंड विस्तास्प गोटला के साथ बाबुलनाथ मंदिर पहुंचीं. दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं, लेकिन बाद में पोस्ट से कई फोटो गायब हो गईं. इसके साथ दीपशिखा का भावुक कैप्शन भी चर्चा में है.

देहरादून में 'धुरंधर' सिंगर के साथ हुई बदसलूकी! कॉन्सर्ट के दौरान फैन ने गलत तरीके से छुआ, Video

जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में देहरादून के लोगों के लिए अपना कॉन्सर्ट अरेंज किया, जहां उनके साथ कुछ फैंस ने बदसलूकी की. शो के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ गया, जिसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

डेब्यू फिल्म से एक्ट्रेस ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, अनाउंसमेंट सुन फूट-फूटकर रोई, पूरा हुआ सपना

Advertisement

तमिल फिल्म महाराजा की एक्ट्रेस सचाना नमिदास ने नेशनल अवॉर्ड जीता है. उन्होंने इसपर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. सचाना ने वो मोमेंट शेयर किया जब नेशनल अवॉर्ड के लिए उनका नाम घोषित किया गया. अपना नाम सुनकर वो तुरंत रो पड़ीं. 

60 के सलमान खान, चेहरे से उड़ी रौनक, सुपरस्टार को देख चिंता में फैंस

सुपरस्टार सलमान खान बीते दिन मुंबई में नजर आए, जहां उनका बदला अंदाज देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई. एक्टर के चेहरे पर थकान नजर आई. कई लोगों ने इसपर उनका बचाव भी किया. 

डेढ़ महीने बाद 41 की एक्ट्रेस के जुड़वा बच्चों का नामकरण, पान के पत्तों पर लिखे नाम, घर में की सत्यनारायण पूजा

दिव्यांका ने बताया कि उनकी डिलीवरी को सवा महीना पूरा हो गया है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके घर में रिवाज है कि डिलीवरी के बाद बेबीज के मम्मी-पापा सवा महीने से पहले घर में पूजा नहीं करते और मंदिर में दीया भी नहीं जलाते. लेकिन अब वो पूजा-पाठ कर सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement