scorecardresearch
 

डेब्यू फिल्म से एक्ट्रेस ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, अनाउंसमेंट सुन फूट-फूटकर रोई, पूरा हुआ सपना

तमिल फिल्म महाराजा की एक्ट्रेस सचाना नमिदास ने नेशनल अवॉर्ड जीता है. उन्होंने इसपर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. सचाना ने वो मोमेंट शेयर किया जब नेशनल अवॉर्ड के लिए उनका नाम घोषित किया गया. अपना नाम सुनकर वो तुरंत रो पड़ीं.

Advertisement
X
एक्ट्रेस को मिली कामयाबी (Photo: Instagram @sachanaofficial)
एक्ट्रेस को मिली कामयाबी (Photo: Instagram @sachanaofficial)

18 जुलाई की शाम कई सारे फिल्मी कलाकारों के लिए खास रही. इस दिन 72वें नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा हुई. साल 2024 में आई सभी फिल्मों में से कुछ चुनिंदा फिल्में और एक्टर्स ने नेशनल अवॉर्ड जीते. इसमें विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का भी जलवा दिखा. फिल्म में सबसे अहम किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस सचाना नमिदास ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. 

महाराजा फिल्म में ज्योति का अहम रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सचाना नमिदास के हाथों बड़ी जीत लगी है. पूरे देश ने उनके काम को सराहा है, जिसे देख वो बेहद इमोशनल हो गई हैं. सचाना ने अपने इंस्टाग्राम पर नेशनल अवॉर्ड की घोषणा वाला मोमेंट शेयर किया. वो अपना नाम सुनकर तुरंत रोने लगी थीं. एक्ट्रेस का कहना है कि उनका सपना पूरा हो गया है. 

नाम सुन रो पड़ी एक्ट्रेस

सचाना नमिदास ने लिखा- उस नन्ही बच्ची ने, जिसने सपने देखने की हिम्मत की थी, कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उसकी पहली फिल्म उसे नेशनल अवॉर्ड दिलाएगी. मैं सदा आभारी रहूंगी. 

सचाना नमिदास ने नेशनल अवॉर्ड जीतने पर भी एक और पोस्ट लिखा था. उसमें उन्होंने अपनी जीत पर कहा- इस नेशनल अवॉर्ड को पाकर मैं बेहद सम्मानित और आभारी हूं. मुझ पर विश्वास करने और मेरी जर्नी में साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. डायरेक्टर निथिलन सर, विजय सेतुपति सर, मेरे परिवार और खासतौर से मेरी जुड़वां बहन को स्पेशल थैंक्स, ये सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है. 

Advertisement

विजय की फिल्म ने दिखाया था कमाल

विजय सेतुपति की महाराजा फिल्म साल 2024 में तमिल सिनेमा की ओर से आई सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म ने अपनी स्टोरीलाइन और एक्शन से जनता के बीच खूब तारीफ बटोरी थी. विजय और अनुराग कश्यप के बीच की भिड़ंत देखने में लोगों को बड़ा मजा आया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसानी से हिट हो गई थी. इसे निथिलन समिनाथन ने डायरेक्ट किया था, जिन्हें भी अपने काम के लिए बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement