scorecardresearch
 

सारा तेंदुलकर ने संवारे भाभी के बाल, सचिन तेंदुलकर की बेटी-बहू पर दिल हारे फैंस, ननद-भाभी की दिखी बॉन्डिंग

सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर किसी महफिल में शामिल हों और उनकी चर्चा न हो...ऐसा भला कैसे हो सकता है. सारा बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हुए मुकाबले को एन्जॉय करती हुई नजर आईं. उन्होंने इस दौरान पूरी लाइमलाइट लूट ली. सभी का फोकस सारा पर ही रहा.

Advertisement
X
भाभी संग दिखा सारा तेंदुलकर का बॉन्ड (Photo: Social Media)
भाभी संग दिखा सारा तेंदुलकर का बॉन्ड (Photo: Social Media)

IPL 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया. दोनों टीम्स ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस बार लखनऊ टीम की तरफ से खेल रहे हैं. ऐसे में सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में भाई की टीम को सपोर्ट करती हुई दिखाई दीं. 

चर्चा में सारा तेंदुलकर

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम से सारा तेंदुलकर के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सारा अपनी भाभी और भाई अर्जुन तेंदुलकर की नई नवेली दुल्हन सानिया चंडोक संग नजर आईं. सारा और सानिया दोनों को साथ में स्टैंड्स में बैठे हुए देखा गया. दोनों ही मैच एन्जॉय करती हुई दिखाई दीं. हालांकि इस मैच में अर्जुन को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. लेकिन फिर भी सारा और  सानिया ने उनकी टीम को खुले दिल से सपोर्ट किया. 

 

भाभी संग दिखा सारा का बॉन्ड

वहीं, दूसरी ओर अपोजिट टीम गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे थे. ऐसे में सभी कैमरें सारा पर टिके रहे. सारा को स्टेडियम में देखकर कई लोगों ने उनसे सवाल किया कि वो भाई अर्जुन की टीम को सपोर्ट कर रही हैं या फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल की टीम को? 

Advertisement

सारा का स्टेडियम से एक बहुत ही क्यूट वीडियो भी वायरल हो रहा है. वो भाभी सानिया चंडोक के बाल संवारती दिखाई दे रही हैं. ननद-भाभी के खूबसूरत बॉन्ड ने फैंस का दिल जीत लिया है. सारा की फैंस तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

 

बता दें कि सारा तेंदुलकर अपनी भाभी सानिया संग दोस्त की तरह रहती हैं. दोनों को अक्सर साथ में हंसते-खिलखिलाते हुए देखा जाता है. इस बार भी सारा ने अपने स्वीट जेस्चर से फैंस का दिल जीत लिया. वैसे ननद-भाभी की ये जोड़ी आपको कितनी पसंद आई?
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement