scorecardresearch
 

स्टेडियम में ऋषभ पंत की Ex गर्लफ्रेंड, पंजाब को चीयर करने पर हुई ट्रोल्स, यूजर्स बोले- क्रिकेटर को चीट किया

ऋषभ पंत की एक्स गर्लफ्रेंड ईशा नेगी का पंजाब किंग्स को सपोर्ट करना सोशल मीडिया पर विवादित हो गया है. यूजर्स ने ईशा को ट्रोल किया है. वहीं उनपर क्रिकेटर को चीट करने का आरोप लगाया.

Advertisement
X
क्यों ट्रोल हुईं ईशा नेगी? (Photo: Instagram @rishabpant/ishanegi_)
क्यों ट्रोल हुईं ईशा नेगी? (Photo: Instagram @rishabpant/ishanegi_)

आईपीएल में क्रिकेटर्स और अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करने सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं. हाल ही में क्रिकेटर ऋषभ पंत की एक्स गर्लफ्रेंड ईशा नेगी को स्टेडियम में देखा गया. वो पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने पहुंची थीं. क्योंकि ऋषभ लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन हैं. ऐसे में ईशा का पंजाब को सपोर्ट करना कईयों को चुभा है.

ट्रोल हुईं ईशा नेगी
ईशा वीडियो में पंजाब के लिए चियरअप करती दिख रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- फेवटेर टीम और कैप्टन. अभी भी टॉप पर हैं. इस टीम के जैसा कोई नहीं है. बस फिर क्या था, उनका ये पोस्ट देख ऋषभ के फैंस को मिर्ची लग गई. वो ईशा को ट्रोल करने लगे. कुछ यूजर्स ने ईशा पर क्रिकेटर को चीट करने के आरोप लगाए. यूजर्स का कहना है- ईशा ने ऋषभ पंत को चीट किया था. रेडिट पर पुराने पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं जिनमें ईशा और पंत के एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की जानकारी दी गई. एक यूजर ने लिखा- ईशा पंजाब किंग्स को सपोर्ट कर रही हैं. ऐसा लगता है वो अपने कैप्शन से ऋषभ पंत पर निशाना साध रही हैं. 2015 से वो रिश्ते में थे. 2025 में उनका रिश्ता टूटा. अब वो श्रेयस अय्यर की टीम को सपोर्ट कर रही हैं. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Negi (@ishanegi_)

इन हेटर्स को ईशा ने जवाब दिया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा- कुछ फैक्ट्स को दर्शकों की जरूरत नहीं होती. फोटो में ईशा ने एक बेवरेज पकड़ा हुआ है. उनके साथ कोई और भी मौजूद है. दोनों बेवरेज में टैक्सट लिखा है- जहां अभी हो, वहां एंजॉय करो. वो ज्यादा करो जो आपको खुशी दे. इंटरनेट पर दावा है कि ईशा 2024 से सहज संधू को डेट कर रही थीं. इस दौरान वो ऋषभ संग भी रिश्ते में थीं. 10 साल साथ बिताने के बाद ईशा ने मुश्किल वक्त में ऋषभ का साथ छोड़ा. किसी ने कहा कि फेमस होने के लिए ईशा ने ऋषभ का इस्तेमाल किया. 

कौन हैं ईशा नेगी?
ईशा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर, बिजेसवुमन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. ईशा अपनी लैविश लाइफ और ग्लैमरस इमेज के लिए फेमस हैं. इंस्टा पर उनके 482K फॉलोअर्स हैं. ईशा सोशल मीडिया पर अपनी स्टनिंग फोटोज पोस्ट करती हैं. वो यू्ट्यूब पर भी एक्टिव हैं. एक वक्त वो आईपीएल में ऋषभ पंत की टीम के लिए चियरअप करती थीं. लेकिन रिश्ता टूटने के बाद वो पंजाब को अपनी फेवरेट टीम बताती दिख रही हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement