scorecardresearch
 

13 साल छोटे हीरो के प्यार में तलाकशुदा एक्ट्रेस, बाथरूम में हुए लॉक, किया रोमांस?

द 50 शो में लड़ाई, झगड़े, ड्रामा और रोमांस खूब देखने को मिल रहा है. रिद्धि डोगरा और सिवेत तोमर की नजदीकियां चर्चा में बनी हुई हैं. अब दोनों का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
चर्चा में रिद्धि-सिवेत (PHOTO: Instagram @siwettomar_, @iridhidogra)
चर्चा में रिद्धि-सिवेत (PHOTO: Instagram @siwettomar_, @iridhidogra)

रियलिटी शो द 50 में मशहूर में एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा और सिवेत तोमर की बढ़ती नजदीकियां चर्चा में बनी हुई हैं. सिवेत अक्सर रिद्धि संग फ्लर्ट करते नजर आते हैं. वो शो में कैमरों पर रिद्धि को प्रपोज भी कर चुके हैं. रिद्धि भी सिवेत को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आती हैं. अब दोनों का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. 

सिवेत के प्यार में रिद्धि?

रिद्धि और सिवेत का अब नया वीडियो सामने आया है. सिवेत की बेरुखी देख रिद्धि परेशान नजर आईं. उन्होंने सिवेत संग बाथरूम में अपनी फीलिंग्स शेयर कीं. दोनों का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

दरअसल, सिवेत, रिद्धि से नाराज हो जाते हैं. वो उनसे डिस्टेंस बना लेते हैं. सिवेत का रुखापन रिद्धि से बर्दाश्त नहीं होता. रिद्धि फिर सिवेत को बाथरूम में ले गईं और उनसे पूछा- तुम क्या कर रहे हो, मुझे बताओ. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि तुम्हें क्या हुआ है. तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे हो. मुझे बुरा लग रहा है, इसलिए मैं जानना चाहती हूं. 

सिवेत ने बताया कि रिद्धि का उन्हें ओवरफ्रेंडली कहना उन्हें पसंद नहीं आया. इसलिए उन्होंने उनसे बात करनी बंद कर दी थी. हालांकि, रिद्धि ने कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रही थीं. 

Advertisement

 

रिद्धि और सिवेत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस का मानना है कि रिद्धि भी सिवेत को पसंद करने लगी हैं, इसलिए सिवेत के बात ना करने पर उन्हें प्रॉब्लम हो रही है. हालांकि, वायरल वीडियो पर कई लोग रिद्धि और सिवेत को ट्रोल भी कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि वो दोनो बाथरूम के बजाए कहीं और भी बात कर सकते थे. 

पति संग हो चुका है तलाक

41 साल की रिद्धि डोगरा टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं. वो कई सुपरहिट शोज में काम कर चुकी हैं. रिद्धि का पति राकेश बापट संग तलाक हो चुका है. साल 2011 में दोनों ने शादी रचाई थी. मगर 2019 में वो अलग हो गए थे.

 

शो में 41 साल की रिद्धि की नजदीकियां 28 साल के सिवेत संग बढ़ती दिख रही हैं, जो उम्र में उनसे 13 साल छोटे हैं. सिवेत एक रियलिटी शो स्टार, मॉडल और एक्टर हैं. वो एमटीवी रोडीज, स्प्लिट्सविला जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement