scorecardresearch
 

'चलड़े चलड़े वाल'... पाकिस्तानी लोकगीत बना सेंसेशन, इंडिया में झूमे फैंस, धड़ल्ले से बन रहे रील

पाकिस्तानी सरायकी लोकगीत 'चलड़े चलड़े वाल' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के रीमेक ने भारत में लोकप्रियता दिलाई है. जानें इस गाने का इतिहास...

Advertisement
X
Chalrey Chalrey Waal trends in india (Photo: Social Media)
Chalrey Chalrey Waal trends in india (Photo: Social Media)

'चलड़े चलड़े वाल'... सोशल मीडिया पर आजकल ये पाकिस्तानी लोकगीत ट्रेंड कर रहा है. हर कोई इस गाने पर रील बना रहा है. पाकिस्तान के सरायकी लोकसंगीत से निकला ये गाना भारतीयों की जुबान पर भी चढ़ा हुआ है. इसके कैची म्यूजिक को सुनकर कई यूजर्स को 90 के हिट गाने 'ना कजरे की धार' याद आ रहा है. सुनील शेट्टी की फिल्म के गाने में हीरोइन की खूबसूरती की तारीफ हुई थी. लेकिन 'चलड़े चलड़े वाल' लोकगीत में प्रेमिका अपने महबूब के हुस्न की तारीफ करती है. मेल्स की खूबसूरती को बखान करने के लिए शायद ही इससे प्यारा गाना बना होगा.

'चलड़े चलड़े वाल' का मतलब क्या?
अब जिस गाने की इतनी बात हो रही है, जानते हैं सबसे पहले उसका मतलब क्या है. 'चलड़े चलड़े वाल' का मतलब है- लहराते/घुंघराले बाल. लोकगीत में प्रेमिका अपने आशिक के लुक का बड़े प्यार से जिक्र करती है. वो अपने आशिक के घुंघराले बाल, कंधे पर रखी काली शॉल और हाथ में रखे रुमाल का जिक्र करते हुए उसके लुक को परिभाषित करती है.

वो अपने महबूब की तारीफ में कहती है कि हुस्न के मामले में कोई उसकी बराबरी नहीं कर सकता. यानी प्रेमिका की नजर में उसका आशिक इतना खूबसूरत है कि उसके आगे बाकी सब फीके हैं. 

किसने गाने को बनाया फेमस?
'चलड़े चलड़े वाल' मूल रूप से सरायकी भाषा में बना लोकगीत है. ये पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बोली जाती है. इसकी साहित्यिक परंपरा है. इस गाने को अलग-अलग दौर में कई गायकों ने अपने खास अंदाज में गाया है. इसमें फेमस पाकिस्तानी लोक गायक मोहम्मद हुसैन बंदियालवी और दिवंगत सरायकी सिंगर शफाउल्लाह खान रोखरी का नाम शामिल है. सबकी आवाज में इस गाने ने जादू बिखेरा.

Advertisement

शफाउल्लाह के बेटे जीशान खान रोखरी ने भी इसे अपने स्टाइल में गाया. लेकिन सबसे पहले मोहम्मद हुसैन बंदियालवी ने चलड़े चलड़े वाल को हिट बनाया. उनके बाद कई सिंगर्स ने अपने स्टाइल में इस गाने को रीवाइव किया. खास बात ये है कि सबके वर्जन हिट रहे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ToosharZ (@toosharzz)

इंडिया में कैसे हुआ वायरल?
इंडिया में इस गाने के अचानक से वायरल होने की वजह फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा हैं. इस सॉन्ग को अपनी आवाज में गाते हुए उन्होंने वीडियो बनाई थी. तबसे इस गाने पर दोनों मुल्कों में धड़ल्ले से रील्स बनाई जा रही हैं. पुराने लोकगीत की धुन, रोमांटिक बोल और कैची म्यूजिक ने इसे जेन-जी के बीच ट्रेंड में ला दिया है. वहीं चलड़े चलड़े वाल पर पाकिस्तानी सिंगर शंजी सियाल के वर्जन को भी इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

‘ना कजरे की धार’ से क्या है कनेक्शन?
‘चलड़े चलड़े वाल’ के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ‘ना कजरे की धार’ से की जा रही है. इसकी वजह है दोनों गानों की धुन में समानता होना. 1994 में आई फिल्म मोहरा का आइकॉनिक सॉन्ग 'ना कजरे की धार' और 'चलड़े चलड़े वाल' का म्यूजिक काफी हद तक मिलता है. सुनील शेट्टी की फिल्म का ये गाना पंकज उधास और साधना सरगम की आवाज में रिलीज हुआ था. गाने में प्रेम और खूबसूरती का जिक्र है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement