नवजोत सिंह सिद्धू जबसे दादा बने हैं, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. पूरा परिवार चहक रहा है. सिद्धू परिवार में जश्न का माहौल है. 1 अक्टूबर को सिद्धू के बेटे-बहू पेरेंट्स बने. उनकी बहू इनायत ने बेटी को जन्म दिया. सिद्धू ने अपनी प्यारी पोती का नाम आर्या रखा है. लिटिल किड का घर में धूमधाम से वेलकम हुआ.
सिद्धू की पोती का स्वागत
पोती के वेलकम का इमोशनल वीडियो सिद्धू ने इंस्टा पर शेयर किया है. आर्या के घर आने की खुशी में पूरे घर को दीवाली की तरह सजाया गया है. फूलों और लाइट्स से डेकोरेशन की गई है. गार्डन में पोती की होमकमिंग पार्टी रखी गई. पूरा परिवार और करीबी रिश्तेदार इस खास पल के गवाह बने. जैसे ही आर्या को घर की दहलीज पर लाया गया, सिद्धू और उनकी पत्नी इमोशनल हो गए. सिद्धू ने पोती के नन्हे पैरों को छुआ, अपना सिर झुकाया. लाडली को खूब पैंपर किया.
आर्या को घर के अंदर ले जाते वक्त लाल चुनर की छाव की गई. सिद्धू ने घर के अंदर पहुंचकर पोती की नजर उतारी. पूरी फैमिली ने आर्या संग फोटो क्लिक कराई. गार्डन में जश्न मनाया. केक कटिंग सेरेमनी रखी गई. सिद्धू ने पत्नी संग डांस किया. ये वीडियो देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. कैप्शन में सिद्धू ने लिखा- आर्या की होमकमिंग .... खुशी और प्यार...
आर्या की मां इनायत और नाना-नानी भी वीडियो में नजर आते हैं. पार्टी में आए गेस्ट्स इनायत को बधाई देते हैं. फैंस और सेलेब्स ने सिद्धू को ढेर सारी गुड विशेज दी हैं. दादा बनकर वो कितने खुश हैं ये उनके चेहरे की चमक बताती है. इंस्टा पर वो लगातार पोती की झलक दिखा रहे हैं. हालांकि अभी तक लिटिल किड का चेहरा रिवील नहीं किया गया है.
सिद्धू और उनकी पत्नी के इमोशंस फोटो और वीडियो में साफ नजर आते हैं. सिद्धू के बेटे करण का ये पहला बच्चा है. इसलिए भी फैमिली में बेबी को लेकर एक्साइटमेंट है. करण सिद्धू की साल 2023 में इनायत संग शादी हुई थी. दोनों हैप्पी कपल है.