scorecardresearch
 

Singeetham Srinivasa Rao died: नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर का निधन, 95 की उम्र में ली अंतिम सास, सदमे में परिवार

Singeetham Srinivasa Rao Died: भारतीय सिनेमा को कई आइकॉनिक फिल्में देने वाले दिग्गज डायरेक्टर सिंगीथम श्रीनिवास राव का निधन हो गया है. 95 साल की उम्र में उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिसके बाद से ही शोबिज इंडस्ट्री में गम का माहौल है.

Advertisement
X
दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का हुआ निधन (Photo: Social Media)
दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का हुआ निधन (Photo: Social Media)

शोबिज इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव  का निधन हो गया है. 95 साल की उम्र में उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में अंतिम सांस ली.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिंगीथम श्रीनिवास राव ने शनिवार रात चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की वजह उम्र संबंधी समस्याएं बताई जा रही हैं. दिग्गज निर्देशक अपने पीछे भारतीय सिनेमा में एक बेहतरीन विरासत छोड़ गए हैं. उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

कब होगा अंतिम संस्कार?
सिंगीथम श्रीनिवास के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विरुगमबक्कम स्थित उनके आवास पर रखा गया है. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 2 बजे चेन्नई के नेसापक्कम श्मशान घाट पर किया जाएगा.

नेशनल अवॉर्ड से हुए थे सम्मानित
सिंगीथम श्रीनिवास राव अपनी शानदार क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 'राजा पारवई', 'लिटिल जॉन', कमल हासन स्टारर 'अपूर्वा सगोधरार्गल' और 'माइकल मदाना कामा राजन' जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों का निर्देशन किया था. बेहतरीन डायरेक्शन के लिए उन्हें फिल्म 'दिक्कत्रा पार्वती' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) से भी नवाजा गया था.

Advertisement

उम्र के इस पड़ाव पर भी वो इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव रहे. उन्होंने इसी साल की शुरुआत में अपनी आखिरी फिल्म 'सिंग गीथम' रिलीज की थी.

इंडस्ट्री में शोक की लहर
सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन पर पूरी भारतीय सिनेमा जगत ने गहरा दुख व्यक्त किया है. तेलुगु फिल्ममेकर श्रीनू वैतला ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राव सर की कल्पनाशीलता, नया सोचने का तरीका और कहानी सुनाने का जुनून ही था, जिसकी वजह से वो ऐसी शानदार फिल्में बना सके. 

सिंगीथम श्रीनिवास राव भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अपनी यादगार फिल्मों के जरिए वो हमेशा फैंस और सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement