रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां अक्षय कुमार टीवी पर पहली बार काफी इमोशनल नजर आए तो वहीं दूसरी संजय दत्त ने वास्तव 2 को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इसके अलावा रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है.
संजय दत्त ने किया 'खलनायक' के बाद 'वास्तव 2' का ऐलान, मुन्ना भाई पर भी दिया बड़ा अपडेट!
संजय दत्त ने वास्तव 2 को लेकर बड़ा खुलासा किया है. खलनायक रिटर्न्स के लॉन्च इवेंट में उन्होंने बताया कि फिल्म पर काम चल रहा है और साथ ही मुन्ना भाई की की वापसी का भी संकेत दिया.
'मुझे तुम्हारी बॉडी पसंद है', डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ, रखी शर्त
बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने इंडस्ट्री को लेकर कई राज खोले हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर डायरेक्टर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी.
जैकी ने कान पकड़कर पत्नी से मांगी माफी, रकुल ने दी सजा, बोलीं- दुनिया को पता चलना चाहिए
रविवार को रकुल प्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी के साथ अपने हाल ही में दिए गए 'सिचुएशनशिप' वाले स्टेटमेंट पर रिएक्शन दिया है. वीडियो में जैकी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं.
TV शो में रो पड़े अक्षय कुमार, पोंछे आंसू, देखती रह गईं फराह खान, ऐसा क्या हुआ?
अक्षय कुमार को आपने हंसते-खिलखिलाते और मस्ती के मूड में तो हमेशा ही देखा होगा. लेकिन अब टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में एक्टर इमोशनल होते दिखाई दिए. उनकी आंखें नम हो गईं. आखिर ऐसा क्या हुआ?
रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक खाते खोलने का दिया आदेश, NCB की जांच पर उठे सवाल
रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान उनके कई बैंक अकाउंट्स बंद कर दिए गए थे. लेकिन अब कोर्ट ने एक्ट्रेस और परिवार के अकाउंट्स को खोलने के आदेश दे दिए हैं.