scorecardresearch
 

Film Wrap: अजय देवगन की फिल्म चौहान पर विवाद, सनी-अक्षय की इक्का के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा

Film Wrap में पढ़िए आज की सबसे बड़ी फिल्मी खबरें। अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' विवादों में घिर गई, वहीं सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

Advertisement
X
फिल्म रैप में पढे़ं सोमवार की बड़ी खबरें (Photo: Screengrab)
फिल्म रैप में पढे़ं सोमवार की बड़ी खबरें (Photo: Screengrab)

आज यानी सोमवारी के दिन फिल्म रैप में एंटरटेनमेंट की दुनिया से आईं कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. एक तरफ अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' विवादों में घिर गई, तो दूसरी ओर सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' का दमदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. अगर आप दिनभर की कोई भी फिल्मी खबर मिस कर गए हैं, तो यहां पढ़िए बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट की टॉप 5 बड़ी अपडेट्स.

'जवाबदेही कहां है?' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर फूटा टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा, बोली- भरोसे की रक्षा होनी चाहिए

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा घोटाला इस समय पूरे देश में हॉट डीबेट बना हुआ है. हर तरफ से गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर भक्तों की श्रद्धा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है. इस केस को सुलझाने के लिए सरकार और SIT जांच में लगातार जुटी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि अपराधी को सजा जल्द मिलेगी. 

Ikka Trailer: सनी देओल की दहाड़, अक्षय खन्ना का मास्टर-क्लास, दिलचस्प है नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का ट्रेलर

बॉलीवुड स्टार और लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी नई फिल्म इक्का जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, जो एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है. इसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है जिनकी इससे पहले महाराज फिल्म आई थी. इस फिल्म की खास बात ये भी है कि इसमें सनी के अलावा धुरंधर वाले अक्षय खन्ना भी हैं. 

Advertisement

अजय की फिल्म चौहान पर गरमाया विवाद, क्षत्रिय संगठन ने राजपूतों की छवि बिगाड़ने पर जताई आपत्ति

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन काफी समय बाद एक दमदार किरदार में नजर आने वाले थे. कुछ दिन पहले उनकी नई फिल्म चौहान का टीजर जारी किया गया, जिसमें वो एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखे. इसमें वो कश्मीर में मौजूद पत्थरबाजों को कड़ा जवाब देने की बात करते सुनाई देते हैं. मगर फिल्म के मेकर्स की इस प्रेजेंटेशन से विवाद भी खड़ा हो चुका है. 

तलाक का खुलासा कर फूट फूट कर रोईं गौरव खन्ना की पत्नी, बोलीं- जिंदगी तबाह करने वाला सीक्रेट है

टीवी इंडस्ट्री के स्टार कहे जाने वाले गौरव खन्ना इस समय 'टॉक ऑफ टाउन' बन चुके हैं. इसकी वजह उनका पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक है, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर किया. वो इन दिनों नेटफ्लिक्स शो लॉक अप 2 में हैं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील किया. 

कम उम्र में शादी, डिलीवरी में टूटी 'रीढ़ की हड्डी', दिग्गज सिंगर का नहीं टूटा हौसला, किया कमबैक 

मालिनी अवस्थी संगीत की दुनिया का बड़ा नाम है. ये पहचान उन्हें कड़ी मेहनत और कई दर्द झेलकर हासिल हुई है. इसके बारे में खुद सिंगर ने बात की. उन्होंने बताया कि कैसे कम उम्र में शादी हो जाने के बाद उन्होंने संगीत की दुनिया से दूरी बना ली थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement