राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल नेशनल क्रश बने हुए हैं. उन्होंने निजी कारणों की वजह से 30 उम्र में भारतीय सेना से रिटायरमेंट लिया. उनके इस फैसलों ने कईयों को हैरान किया. अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी की वजह से वो रातोरात स्टार बने. लेकिन क्या आप जानते हैं अब मेजर सांब्याल क्या कर रहे हैं? उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं. जिससे मालूम चलता है कि फैशन वर्ल्ड में उनकी एंट्री हो चुकी है.
फैशन फील्ड में मेजर की एंट्री
सांब्याल ने भारतीय स्ट्रीटवियर ब्रांड 'बॉन्कर्स कॉर्नर' के साथ कोलैबोरेशन किया है. ब्रांड के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर सांब्याल के फोटोशूट और वीडियो शेयर किए गए हैं. सांब्याल को लॉन्च करता वीडियो भी सामने आया है. इसमें उनका टशन साफ नजर आया है. मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का सेन इसकी ब्रांड एंबेसडर हैं. अनुष्का संग उनकी फोटोज वायरल हैं. प्रमोशनल एड में दोनों साथ में नजर आते हैं.
इंप्रेस हुए फैंस
ब्रांड फोटोशूट में उनका स्वैग देखते ही बनता है. यूनिफॉर्म में दिखने वाले मेजर का ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को इंप्रेस कर रहा है. कूल और कॉम्फी आउटफिट में वो हैंडसम लगे. लोगों का कहना है उनकी स्टार पर्सनैलिटी है. सांब्याल हीरो वाइब देते हैं. फैशन फील्ड में एंट्री करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में भी अपना लक ट्राई करना चाहिए. दूसरे यूजर ने कहा- सांब्याल की पर्सनैलिटी, लुक्स दमदार हैं. वो फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर सकते हैं.
यूजर ने कहा- मोस्ट आइकॉनिक मॉडल. शख्स ने कहा- फाइनली वो बिना त्याग वाली लाइफ जी पा रहे हैं. लोगों को कहना है रियल हीरो अब मॉडलिंग कर रहा है. उनकी प्रेजेंस अपने आप में बड़ा स्टेटमेंट है.
हालांकि कईयों को सांब्याल का फैशन और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना नागवार लगा. उन्होंने मेजर को ट्रोल किया. शख्स ने कहा- वो यूनिफॉर्म में ज्यादा अच्छे लगते थे. ऐसे ट्रोल्स को लोगों ने सबक सिखाया है. उनका कहना है बेमतलब सांब्याल के खिलाफ निगेटिविटी फैलाई जा रही है. किसी ने पूछा- क्या सेना छोड़ने के बाद उस इंसान को अच्छी जिंदगी जीने का हक नहीं है?
कुल मिलाकर कहें तो, ट्रोल्स भले ही कुछ भी कहें, लेकिन फैंस ऋषभ के साथ हैं. लोग चाहते हैं सांब्याल ग्लैमर इंडस्ट्री को और एक्सपलोर करें. सोशल मीडिया के वो स्टार हैं. उनके इंस्टा पर 2.5M फॉलोअर्स हैं.