scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • Topic
  • मेजर ऋषभ सिंह संब्याल

मेजर ऋषभ सिंह संब्याल

मेजर ऋषभ सिंह संब्याल

मेजर ऋषभ सिंह संब्याल

मेजर ऋषभ सिंह संब्याल(Major Rishabh Singh Sambyal) भारतीय सेना के अधिकारी रहे हैं और 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज में भी सेवा दे चुके हैं. वह वर्ष 2024-25 के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के एडीसी यानी एड-डी-कैंप के पद पर तैनात रहे. राष्ट्रपति के एडीसी के रूप में उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आए, जिसके बाद वह चर्चा में आए.

ऋषभ सिंह संब्यालने भारतीय सेना से समय से पहले रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है. उन्होंने अपने फैसले की जानकारी इंटरनेट मीडिया पर साझा की. 21 अगस्त 2026 को वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात एडीसी की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद हुई थी. राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक डिजिटल फोटो लाइब्रेरी में भी उन्हें पूर्व एडीसी और सेवानिवृत्त अधिकारी के तौर पर दर्ज किया गया है.

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद संब्यालने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और पोस्ट साझा किए. इनमें उन्होंने राष्ट्रपति के प्रति आभार जताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए महत्वपूर्ण रहे.

ऋषभ सिंह संब्याल का संबंध जम्मू क्षेत्र से है. वह डोगरा राजपूत परिवार से आते हैं. उनके परिवार में सैन्य सेवा की परंपरा रही है. उनका संबंध सांबा क्षेत्र से भी बताया जाता है. सांबा और इसके आसपास के इलाको के लोगो की सैन्य सेवा से जुडी पृष्ठभूमि रही है.

उन्होंने करीब तीन साल तक नेशनल डिफेंस अकादमी में प्रशिक्षण लिया. इसके बाद लगभग एक साल भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया. कमीशंड अधिकारी के रूप में उन्होंने करीब आठ साल भारतीय सेना में सेवा की.

सेना में सेवा के दौरान उन्होंने स्पेशल फोर्सेज में जाने का फैसला किया. कठिन चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका चयन 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज में हुआ. इस यूनिट को डैगर्स के नाम से भी जाना जाता है. स्पेशल फोर्सेज की ट्रेनिंग पूरी करने के दौरान उन्होंने बलिदान बैज भी हासिल किया.

वर्ष 2024-25 में उनका चयन राष्ट्रपति के एडीसी के पद के लिए हुआ. इस जिम्मेदारी के तहत वह राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रमों और यात्राओ में उनके साथ रहते थे. एडीसी के तौर पर प्रोटोकॉल, समन्वय और अन्य आधिकारिक जिम्मेदारियां भी उनके कार्य का हिस्सा रही.

राष्ट्रपति के साथ उनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए. इनमें बारिश के दौरान राष्ट्रपति के ऊपर छाता थामे उनकी तस्वीर और एक भावुक अवसर पर रूमाल पेश करने का वीडियो भी शामिल था.

सेना से समय से पहले रिटायरमेंट लेने के कारण के बारे में ऋषभ सिंह संब्याल ने व्यक्तिगत और पारिवारिक परिस्थितियों का उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि कुछ परिस्थितियो के कारण उन्हें अपने जीवन की दिशा बदलने का फैसला लेना पड़ा. उनके अनुसार, परिवार ने उनके निर्णय का समर्थन किया. उन्होंने सेना में अपनी अब तक की यात्रा और उपलब्धियों पर संतोष भी व्यक्त किया.

और पढ़ें
Follow मेजर ऋषभ सिंह संब्याल on:

मेजर ऋषभ सिंह संब्याल न्यूज़

Advertisement
Advertisement