scorecardresearch
 
Advertisement

अब अयोध्या कोर्ट में चलेगा राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SC ने किया याचिकाओं का निपटारा

अब अयोध्या कोर्ट में चलेगा राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SC ने किया याचिकाओं का निपटारा

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर में दान की कथित चोरी से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उनका निपटारा कर दिया है. इस मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने शीर्ष अदालत को जानकारी दी कि जांच अधिकारियों द्वारा मामले की गहन जांच के बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. यह निर्णय न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा सुनाया गया. पीठ ने संबंधित इलाके के मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि वे कानून के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करें.

Advertisement
Advertisement