scorecardresearch
 

कलावा काटने पर घिरीं अपूर्वा मखीजा, हेट कॉमेंट्स पर दिया जवाब! यूजर्स बोले- डाउनफॉल शुरू

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर विवादों में हैं. कोचेला 2026 के व्लॉग में कलावा काटने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जानिए पूरा मामला और यूजर्स का रिएक्शन.

Advertisement
X
कलावा काटकर फंसी अपूर्वा मखीजा (Photo: Screengrab)
कलावा काटकर फंसी अपूर्वा मखीजा (Photo: Screengrab)

द रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. लेकिन उनका नाता कंटेंट से ज्यादा विवादों से जुड़ा लगता है. अपूर्वा कुछ वक्त पहले ही समय रैना के लेटेंट शो कॉन्ट्रोवर्सी से बाहर निकली थीं. लेकिन अब उन्होंने फिर एक नए विवाद को जन्म दे दिया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर हेट कॉमेंट्स मिल रहे हैं. 

कलावा कैसे काटा?

कोचेला म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल 2026 का खूब बज रहा. इसमें अपूर्वा मखीजा भी शामिल हुईं. इंफ्लुएंसर ने कई धांसू आउटफिट्स और अपने एक्सपीरियंस के व्लॉग पोस्ट किए, पर इस बीच एक गलती वो कर बैठीं. जिस पर यूजर्स की नजर चली गई. 

अपूर्वा ने पहला वीडियो पोस्ट कर अपना एक्साइटमेंट शो करते हुए बताया कि वो कोचेला के लिए क्या और कैसे तैयारी कर रही हैं. इसी बीच अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए अपूर्वा अपनी कलाई में बंधा धागा काट देती हैं. कलावा काटते हुए अपूर्वा कहती हैं कि पंडित जी ने दिया था और निकालने से मना किया था लेकिन उनके और कोचेला के बीच में कोई भी नहीं आ सकता. ये उनके आउटफिट के एस्थेटिक के साथ नहीं जा रहा था. उन्होंने कहा, 'मैंने धागा काट दिया है, उम्मीद करती हूं मरूंगी नहीं.' 

Advertisement

अपूर्वा के व्लॉग का ये पार्ट खूब वायरल हुआ. उन्हें खूब खरी सुननी पड़ी. हालांकि ये सिलसिला अब भी जारी है. अपूर्वा ने जबकि सीधे तौर पर इस विवाद पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.  लेकिन अपने अगले व्लॉग में उन्होंने इतना जरूर कहा कि-  मेरे बिगड़े होने की बातें सब करते हैं, लेकिन मुझे बिगाड़ आजतक कोई नहीं पाया है. 

थम नहीं रहे नफरत भरे कमेंट्स

अपूर्वा के हर पोस्ट पर अब यूजर्स हेट कमेंट्स कर रहे हैं. किसी का कहना है कि - धागा काटा, अब अगला वीडियो आएगा- कैसे मैं कोचेला से अस्पताल गई. वहीं किसी ने धमकाते हुए कहा- ये तुमने गलत किया, अब आगे देखना क्या होगा. तो कोई धर्म की याद दिलाते हुए कहता नजर आया- कोई भी आउटफिट धर्म से इतना बड़ा नहीं कि हमें कलावा काटने पर मजबूर कर दे.

इतना ही नहीं अपूर्वा को कोचेला जाने के लिए जब गाड़ी नहीं मिली तो यूजर्स ने इसे उनके कर्मों का फल तक बता दिया. साथ ही कई लोगों ने कहा- अब जल्द ही तुम्हारा डाउनफॉल शुरू. 

अब आगे देखना होगा कि ये विवाद क्या रूप लेता है, फिलहाल अपूर्वा तो अपनी मस्ती में मग्न हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement