scorecardresearch
 

'बहुत इज्जत करता था', नाना पाटेकर के निधन के बाद नसीरुद्दीन शाह को किस बात का अफसोस

नाना पाटेकर की मौत से हर कोई दुखी है और उन्हें याद कर रहा है. इस बीच नसीरुद्दीन शाह ने भी नाना पाटेकर को याद कर एक मलाल का जिक्र किया.

Advertisement
X
नसीरुद्दीन शाह को किस बात का है अफसोस. (Photo-PTI)
नसीरुद्दीन शाह को किस बात का है अफसोस. (Photo-PTI)

नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नाना ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. उनकी मौत के बाद से हर कोई उनको याद कर रहा है. इस बीच नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर से जुड़ी अपनी यादें शेयर की.

नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि नाना पाटेकर के साथ उनकी कई सारी यादें हैं. लेकिन कुछ अफसोस भी है कि उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला. 

नसीरुद्दीन और नाना पाटेकर दोनों दिग्गज एक्टर्स ने लगभग चार दशक तक फिल्मों में काम किया. लेकिन नसीर को नाना के साथ काम नहीं करने का मलाल है. दोनों 2015 की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम बैक' में नजर आए थे लेकिन एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की. 

नसीर ने कहा कि नाना के साथ कई यादें जुड़ी हुई हैं लेकिन पछतावा भी है. उनके साथ काम नहीं कर पाया. उस इंसान से प्यार करता था और उनकी बहुत इज्जत करता था.'

एक्ट्रेस गुल पनाग ने जताया दुख

एक्ट्रेस गुल पनाग ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया. दोनों ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अब तब छप्पन 2' में साथ काम किया था. उन्होंने कहा, 'मैं नाना पाटेकर की मौत की खबर से हैरान रह गई. मुझे हमेशा याद रहेगा कि वह कितने बड़े दिल वाले, मददगार और दूसरों का ख्याल रखने वाले व्यक्ति थे. वह फिल्म इंडस्ट्री में मिले सबसे अच्छे लोगों में से एक थे. वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक रहते थे. ऐसे में उनकी मौत की खबर पर भरोसा करना मुश्किल लग रहा है. वह एक बेहतरीन एक्टर थे. मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगी. उनके साथ काम करने का मौका मिला, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.'

Advertisement

बता दें कि आठ अक्टूबर तड़के नाना पाटेकर की कार्डियक से मौत हो गई थी. उनका पुणे में उनके फार्महाउस पर अंतिम संस्कार किया गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement