scorecardresearch
 

ऐश्वर्या संग डेटिंग, बेटी का फेवरेट रंग... क्यों जयपुर के ‘पिंक पैंथर्स’ से जुड़ा है अभिषेक का दिल

एक पॉडकास्ट में अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया की जयपुर में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई हसीन पल बिताई है और ये शहर उनके दिल के बहुत करीब हैं . जिसकी वजह से उन्होंने अपनी कबड्डी टीम का नाम भी जयपुर पिंक पैंथर्स रखा. आखिर क्यों हैं जयपुर से उनको इतना प्यार जानिए.

Advertisement
X
अभिषेक बच्चन का पिंक कनेक्शन क्या हैं. (Photo: PTI)
अभिषेक बच्चन का पिंक कनेक्शन क्या हैं. (Photo: PTI)

अभिषेक बच्चन के लिए जयपुर सिर्फ एक शहर नहीं है. वहां से उनके करियर और निजी जिंदगी से कई सारी यादें जुड़ी हुई है. यही वजह है कि उन्होंने 2014 में प्रो कबड्डी लीग में अपनी टीम खरीदने का फैसला किया तो उनकी पहली पसंद जयपुर बनी. उन्होंने अपनी टीम का नाम जयपुर पिंक पैंथर्स रखा. उनके लिए ये लकी साबित हुई और उनकी टीम ने लीग के पहले और नौवें सीजन में ट्रॉफी अपने नाम की.

अभिषेक ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने  कबड्डी के लिए जयपुर को ही क्यों चुना? अभिषेक ने कहा कि मैंने जयपुर की कबड्डी टीम चुनी. जयपुर वह जगह है जहां मैंने अपनी पहली फिल्म रिफ्यूजी के कुछ हिस्सों की शूटिंग की थी. 

लेकिन जयपुर से उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. यह शहर उनकी और ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेम कहानी का भी अभिन्न हिस्सा रहा है. यहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी. साल 2006 में आई फिल्म उमराव जान में साथ काम किया था, जिसके कुछ हिस्सों की शूटिंग जयपुर में हुई थी. उन्होंने कहा  ‘ये वो शहर है जहां ऐश्वर्या और मैंने डेटिंग शुरू की थी.’

बेटी आराध्या को पसंद है गुलाबी रंग

अभिषेक ने यह भी बताया कि उनकी टीम के नाम में पिंक शामिल करने के पीछे सिर्फ जयपुर का पिंक सिटी होना वजह नहीं था. दरअसल ये भी वजह है की उस समय उनकी बेटी आराध्या को गुलाबी रंग बहुत ज्यादा पसंद था.

Advertisement

पिंक पैंथर्स का एक और कनेक्शन ऐश्वर्या से है. ऐश्वर्या ने 2009 की हॉलीवुड फिल्म द पिंक पैंथर् 2 में सोनिया का किरदार निभाया था. अभिषेक ने बताया कि टीम के पिंक पैंथर की नीली-हरी आंखें भी उनकी पत्नी ऐश्वर्या की आंखों से प्रेरित हैं. तो टीम का नाम पिंक पैंथर्स रखने के पीछे उनकी पर्सनल वजह है.

अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है. अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी उमराव जान के सेट से हुई. कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों 2007 में शादी कर ली और दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है.

अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में कई सारी फिल्में की है जैसे गुरु, रावण, सरकार राज, ढाई अक्षर प्रेम के, धूम, कुछ ना कहो, जिसमे ढाई अक्षर प्रेम का उनकी साथ में पहली फिल्म है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement