scorecardresearch
 

Film Wrap: आमिर खान की हुई तीसरी शादी, ओटीटी से हटी दिलजीत की फिल्म सतलुज

संडे के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी रचाई. घर में प्राइवेट सेरेमनी के अंदर उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर की. वहीं दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज जी5 से अचानक हट गई.

Advertisement
X
आमिर खान, दिलजीत दोसांझ (Photo: Social Media)
आमिर खान, दिलजीत दोसांझ (Photo: Social Media)

आज के दिन एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में काफी सारी चीजों ने सुर्खियां बटोरीं. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बने. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी रचाई. आमिर ने एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया, जहां कई सारे मेहमान आए. दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर की. 

वहीं दिलजीत दोसांझ की सबसे विवादित फिल्म सतलुज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से हटी. इसपर इंडिया में अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. प्लेटफॉर्म ने खुद इसकी जानकारी देते हुए लोगों को आश्वासन दिलाया कि वो इसकी स्ट्रीमिंग पर लगी रोक को कानूनी तरीके से हटाने की पूरी कोशिश करेंगे. 

'सिगरेट से दागा, थप्पड़ भी मारा', एक्ट्रेस नीति टेलर का खुलासा, साइकोटिक था एक्स बॉयफ्रेंड

'अलायंस' पर बात करते हुए नीति टेलर ने बताया कि उनके एक एक्स-बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से उन्हें जलाया था और थप्पड़ मारा था.  एक्ट्रेस ने कहा कि जब मारपीट बढ़ गई, तो उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया.

कोमा में थे सलीम खान, पिता का हाल देख टूटे बेटे सोहेल, डॉक्टरों ने दे दिया था जवाब

सोहेल खान ने अलायंस शो पर अपने पिता सलीम खान की तबीयत से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि जब उनके पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ था, तब डॉक्टर्स ने भी जवाब दे दिया था. उस दौरान सलीम खान लगभग आधे कोमे में चले गए थे.  

Advertisement

Satluj Movie: थिएटर के बाद अब OTT पर भी रोक! ZEE5 से अचानक हटाई गई दिलजीत की 'सतलुज'

दिलजीत की फिल्म सतलुज जी5 पर रिलीज के बाद दो दिन में हट गई. इसका असली कारण अभी सामने नहीं आया है. लेकिन बीती रात एक्टर-सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर फिल्म के हट जाने का एक अंदेशा सा दे दिया था.

Aamir khan wedding First Photo: आम‍िर खान की तीसरी शादी की पहली तस्वीर, पीछे बैठीं बूढ़ी मां, बीच में पत्नी गौरी का बेटा

आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी कर ली है. परिवार की मौजूदगी में सादगी से हुई शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है.

क्लीन-शेव लुक में दिखे सनी देओल, पहचानना हुआ मुश्किल, रामायण से पहले सामने आया नया लुक

सनी देओल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो एकदम बदले हुए लुक में नजर आए हैं. काफी समय बाद उनका क्लीन शेव लुक दिखा, जिसमें वो पहचान में ही नहीं आए. ये तस्वीरें उनके फैन ने शेयर की हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement