मेष
आर्थिक मामलों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बल पर आप परिणाम सुधारेंगे.आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा . अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा.आप किसी भी तरह की आशंका या भ्रम में आने से बचेंगे.
वृष
कार्यक्षेत्र में आप नपा-तुला जोखिम उठा सकते हैं.पेशेवर संपर्क और संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा.बड़प्पन से काम लेंगे. मौजूदा व्यवस्था का पूरा लाभ उठाएंगे.आपकी वित्तीय वार्ताएं सफल होंगी.
मिथुन
कामकाजी लाभ का प्रतिशत बढ़ाने पर आपका पूरा जोर रहेगा.कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का समर्थन मिलने से सफलता का प्रतिशत ऊँचा रहेगा.आप तेजी से काम निपटाएंगे. परिस्थितियां आपके लिए शुभ बनी रहेंगी.
कर्क
कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बनाए रखने में सफल होंगे.अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे . काम में तार्किकता पर जोर देंगे.आज जिम्मेदारों और वरिष्ठ लोगों से आपकी भेंट होगी, जिससे कामकाजी परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी.
सिंह
लेनदेन के मामलों में पूरी स्पष्टता रखेंगे.आप अलग-अलग व्यावसायिक मामलों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे, जिससे लाभ का प्रतिशत बढ़ता हुआ दिखेगा.कार्य की गति बेहतर रहेगी. आप सबको साथ लेकर चलेंगे.
कन्या
कामकाज को संतुलित रखने पर ज्यादा जोर दें.लेनदेन और व्यावसायिक चर्चाओं में सहजता बनाए रखें.अपनी प्रतिभा के अनुरूप कार्य प्रदर्शन करने की कोशिश सफल होगी. समकक्षों का सहयोग मिलेगा.
तुला
कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह के विविध अवसर मिलते रहेंगे.किसी भी तरह के प्रलोभन या लालच में आने से बचें.साहसिक प्रयासों और बेहतर मैनेजमेंट पर जोर रखने से काम में सकारात्मकता बनी रहेंगी.
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता और माहौल बहुत अच्छा रहेगा.अपने वरिष्ठों के प्रति समर्पित रहें.व्यावसायिक लेनदेन में पूरी स्पष्टता लाएं और कार्यस्थल की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दें.
धनु
व्यावसायिक लक्ष्यों पर आपका फोकस काफी बढ़ा रहेगा.आप अलग-अलग कार्यों को कुशलता से साधेंगे . करियर-व्यापार को आगे बढ़ाएंगे.कामकाजी यात्राएं बढ़ने के योग हैं, और आप अपने साहस से सफलता पाएंगे.
मकर
कार्यक्षेत्र में आपकी उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा और पेशेवर लोग सफल रहेंगे.करियर व व्यापार के प्रति आपका समर्पण दिखेगा.आपके श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे और आपमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा.
कुंभ
आपके विविध प्रयासों को बल मिलेगा और आप विभिन्न कार्यों को आसानी से आगे बढ़ाएंगे.पेशेवर मामलों में सामंजस्य और संतुलन से काम लेंगे.कामकाजी चर्चाओं और मीटिंग्स को उचित समय देंगे.
मीन
आप अपने कारोबार को बढ़ाने में सफल रहेंगे, व्यावसायिक लक्ष्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं.पेशेवरों को आसानी से नए और बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होंगे.कार्यों में व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास रखें. लेनदेन बिल्कुल स्पष्ट रखें.