हर हफ्ते हम आपके लिए लेकर आते हैं वो खबर जहां हम बताते हैं कि कौन सी सीरीज या फिल्म इस वक्त प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही हैं. तो लीजिए इस बार का खाका भी तैयार है.
सट्टा कारोबारी रतन खत्री की जिंदगी पर बेस्ड विजय वर्मा की मटका किंग हाल ही में आई है. सीरीज को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिले हैं, बावजूद इसके ये ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है. वहीं IMDb पर भी इसे 7.4 की रेटिंग मिली है.
द बॉयज एक सुपरहीरो ड्रामा सीरीज है, जो लगातार प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. ये कहानी बिली बुचर (कार्ल अर्बन) के एक ग्रुप की है, जो भ्रष्ट सुपरहीरोज यानी 'सूप्स' के खिलाफ लड़ते हैं. इसका हर हफ्ते एक नया एपिसोड आता है. IMDb पर इसे 8.6 की रेटिंग मिली है.
विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड और शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर स्टारर 'ओ रोमियो' एक गैंगस्टर-रोमांस फिल्म है, जो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन अब ये प्राइम पर दस्तक दे चुकी है और नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है. IMDb पर इसे 5.4 की रेटिंग मिली है.
देवी प्रसाद शेट्टी की फिल्म सेकंड केस ऑफ सीताराम एक दृढ़ निश्चयी इंस्पेक्टर की कहानी है जो अनेगड्डे में आतंक फैला रहे एक सनकी हत्यारे का पीछा करता है, और साथ ही अपनी बिछड़ी हुई बहन से दोबारा जुड़ने की कोशिश भी करता है. IMDb पर इसे 6.6 की रेटिंग मिली है.
2022 में आई फ्रॉम एक हॉरर सीरीज है, इसका चौथा सीजन फिर से प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रहा है. इसकी कहानी एक बुरे सपने जैसे शहर के रहस्य को खोलती है जो आने वाले सभी लोगों को फंसाता है. इसकी IMDb रेटिंग 7.8 की है.
7.2 की IMDb रेटिंग के साथ सुयोधन फिल्म भी हाल ही में रिलीज हुई है. कहानी एक फोली आर्टिस्ट की है जो बचपन से ही ‘सुयोधन’ नाम की आवाज सुनता है और उसे दुर्योधन के दर्शन होते हैं. उसकी जिंदगी तब उलझ जाती है, जब उस पर अपने पिता की हत्या का आरोप लग जाता है, जिससे उसके अतीत की जांच शुरू हो जाती है.
क्राइम 101 एक स्टाइलिश क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक बेहद शातिर ज्वेल चोर और उसे पकड़ने के लिए उतरे डिटेक्टिव के बीच दिमागी खेल देखने को मिलता है. फिल्म की कहानी हीस्ट और इन्वेस्टिगेशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इसे काफी इंटेंस बनाती है. इसमें क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफालो और हैली बेरी जैसे बड़े स्टार नजर आते हैं. ये फिल्म 1 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई और IMDb पर इसे करीब 7/10 की रेटिंग मिली है. ये प्राइम की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर है.
वलाथु वसाथे कालां 2 घंटे 11 मिनट की फिल्म वलाथु वषते काला एक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी सैमुअल जोसेफ की जिंदगी पर बेस्ड है. जब सब कुछ बिखरने लगता है, तो वह सर्कल इंस्पेक्टर एंटनी जेवियर को एक अहम जांच में शामिल कर देता है. अब एंटनी को समय खत्म होने से पहले सच्चाई का पता लगाना होगा. IMDb पर इसे 6.0 की रेटिंग मिली है.