scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

गरीबी में पला कॉमेडियन, पैसों के लिए धोए बर्तन-14 घंटे किया काम, आज जीता है लैविश लाइफ

मुनव्वर फारुकी
  • 1/9

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो इंडिया के सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटीज में काउंट किए जाते हैं. करियर की बुलंदियों को छू रहे मुनव्वर ने एक वक्त काफी स्ट्रगल झेला. उनका बचपन चुनौतियों से भरा रहा था.
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

मुनव्वर फारुकी
  • 2/9

युवा को दिए अपने पुराने इंटरव्यू में मुनव्वर ने बचपन में झेली आर्थिक तंगी का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था-  मेरे आसपास हर किसी का बचपन बर्बाद हो रहा था.
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

मुनव्वर फारुकी
  • 3/9

''मैं खुद को लकी मानता हूं कि मैंने बुरे लोगों को अपने सामने बर्बाद होते हुए देखा. मेरे घर के पीछे शराब बनती थी. जो शख्स दारू की दुकान चला रहा था, उसके घर पर रोजाना मारपीट और लड़ाईयां होती रहती थीं.''
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

Advertisement
मुनव्वर फारुकी
  • 4/9

''मैं बचपन में उस शख्स से डरता था. बड़े होते हुए शराब की वजह से मैंने अपने आसपास काफी लोगों को परेशान होते हुए देखा. मुझे इससे समझ आया कि शराब बुरी चीज है. ''
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

मुनव्वर फारुकी
  • 5/9

''मुझे खुशी है मैंने कभी ड्रग्स और शराब का सेवन नहीं किया. मैंने अपना ध्यान रखा.'' मुनव्वर ने बताया कैसे आर्थिक तंगी की वजह से वो अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख पाए थे.
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

मुनव्वर फारुकी
  • 6/9

पढ़ाई छोड़कर मुनव्वर ने अपनी फैमिली को सपोर्ट करने की ठानी. महज 9 साल की उम्र में मुनव्वर ने काम करना शुरू किया. वो हर दिन 14 घंटे काम करते थे. 
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

मुनव्वर फारुकी
  • 7/9

मुनव्वर ने खुलासा किया कि उनके पिता को डर था बेटा उनकी तरह ड्राइवर न बन जाए. वो मुनव्वर को इस डर की वजह से गाड़ी नहीं चलाने देते थे. उनके पिता ने 30-35 साल तक गाड़ी चलाने का काम किया था. 
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

मुनव्वर फारुकी
  • 8/9

मुनव्वर ने 13 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था. करियर बनाने तब वो मुंबई आए. मायानगरी में पहले दिन आकर मुनव्वर ने 60 रुपये के लिए बर्तन धोए थे. 
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

मुनव्वर फारुकी
  • 9/9

धीरे-धीरे मुनव्वर ने यूट्यूब वीडियो बनाने शुरू किए और लाइमलाइट में आए. 2020 जनवरी में आया उनका वीडियो 'पॉलिटिक्स इन इंडिया' हिट हुआ. मंत्री के बेटे पर जोक्स मारने की वजह से वो जेल भी गए थे.
 

Photo: Instagram @munawar.faruqui
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement