दुनिया में नया जीवन लाना हमेशा एक खास और यादगार पल होता है लेकिन कुछ सेलेब्रिटीज के लिए ये पल इतना अनोखा रहा कि उनकी कहानियां सीधे लेजेंड बन गईं. किसी ने टूर बस में बच्चे को जन्म दिया, तो किसी ने बाथरूम, कार या घर के फर्श पर. आइए जानते हैं इन चौंका देने वाली डिलीवरी स्टोरीज के बारे में. कौन हैं वो अनोके सेलिब्रिटीज.
(Photo: Instagram/Brantley Gilbert/screengrab)
अमेरिकन सिंगर ब्रांटली गिलबर्ट को कॉन्सर्ट के बीच में अचानक स्टेज छोड़ना पड़ा… वजह? उनकी पत्नी टूर बस में ही बच्चे को जन्म दे रही थीं. बेटे के जन्म के बाद ब्रांटली ने वीडियो कॉल पर फैमिली को खुशखबरी दी और फिर वापस स्टेज पर जाकर शो भी पूरा किया.
Photo: AP
एंकर केसी हंट ने सी-सेक्शन की डेट तय थी, लेकिन बेटी ने अपनी ही टाइमिंग चुन ली. सिर्फ 13 मिनट के लेबर में बाथरूम के फर्श पर ही बच्ची का जन्म हो गया. पति ने खुद डिलीवरी करवाई- बिना डॉक्टर के.
Photo: Instagram/@Kasiehunt/Screengrab
अमेरिकन एक्ट्रेस और फिल्म मेकर Troian Bellisario को हॉस्पिटल जाते-जाते ही कार में दर्द इतना बढ़ गया कि वहीं डिलीवरी हो गई. पति पैट्रिक जे एडम्स ने बिना घबराए सब संभाल लिया. जैसे ही बच्ची रोई, मां को चैन आया-सब ठीक है.
Photo: IMDb
क्वीन एलिजाबेथ की नातिन जारा टिंडल ने घर के बाथरूम में बेटे को जन्म दिया. हॉस्पिटल पहुंचने का वक्त ही नहीं मिला, तो घर को ही डिलीवरी रूम बना दिया गया.
Photo: AP
फिटनेस एक्सपर्ट- इंफ्लुएंसर एमिली स्काई ने बिना किसी दवा या मदद के घर पर ही बच्चे को जन्म दिया. इतनी मुश्किल डिलीवरी के बाद जब उन्होंने खुद को आईने में देखा, तो खुशी के आंसू निकल आए- अपने शरीर पर गर्व महसूस हुआ.
Photo: Instagram/@emilyskyefitness
अमेरिकन स्की रेसर बोड मिलर की पत्नी की डिलीवरी इतनी जल्दी हुई कि डॉक्टर पहुंच ही नहीं पाए. तब खुद बोड़े और उनकी मां (जो पहले मिडवाइफ रह चुकी थीं) ने मिलकर जुड़वा बच्चों की डिलीवरी करवाई.
Photo: Getty
टीवी पर्सनैलिटी जेड रोपर को घर के मास्टर क्लोसेट में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा था. उनकी वॉटर ब्रोक होने के सिर्फ 75 मिनट बाद ही डिलीवरी हो गई. डर के बीच फैमिली और पैरामेडिक्स ने संभाला.
Photo: Instagram/@Jaderoper/Screengrab
अमेरिकन एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली की कहानी थोड़ी मजेदार है. बताया जाता है कि लेबर पेन के दौरान भी ब्लेक ने खुद अपने पति रायन रायन रेनॉल्ड्स को हॉस्पिटल तक ड्राइव करके ले गई थीं.
Photo: AP
अमेरिकन कॉमेडियन सेठ मेयर्स की पत्नी ने अपार्टमेंट की लॉबी में ही बच्चे को जन्म दे दिया था. 911 कॉल करते-करते ही बच्चा आ गया- सब कुछ मिनटों में हो गया था.
Photo: AP
अमेरिकन एक्टर जेफरी डीन मोर्गन ने अपनी पत्नी की मदद से खुद ही अपने दोनों बच्चों की डिलीवरी करवाई थी. इस न्यूज को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था.
Photo: AP
अमेरिकन एक्टर स्टर्लिंग के ब्राउन ने घर पर ही पत्नी की डिलीवरी करवाई. फोन पर मिडवाइफ के निर्देश लेते हुए उन्होंने बच्चे को सुरक्षित जन्म दिलाया.
Photo: AP
अमेरिकन एक्टर मैथ्यू मैककोनी पत्नी की डिलीवरी के दौरान डीजे बन गए. म्यूजिक चलाकर माहौल को हल्का और पॉजिटिव बनाया.
Photo: AP
म्यूजिशियन जेस कार्सन के हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही पार्किंग में पत्नी ने बच्चे को जन्म दे दिया था. कार से उतरते ही बेबी की एंट्री ने हर किसी को चौंका दिया था.
Photo: AP