'मटका किंग' (Matka King) एक वेब सीरीज है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होगी. प्राइम वीडियो ने 12 जून 2024 को घोषणा की अपकमिंग सीरीज 'मटका किंग' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. सीरीज में मुख्य भूमिका में अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) हैं. उन्हें 'गली बॉय', 'सुपर 30' और 'दहाड़' जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है.
मटका किंग 1960 के दशक की मुंबई की एक काल्पनिक कहानी है, जहां एक उद्यमी कपास व्यापारी है जो सम्मान चाहता है. एक नया जुआ खेल शुरू करता है जिसे 'मटका' कहा जाता है. उसका यह खेल शहर में तूफान मचा देता है.
इस सीरीज में कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. मटका किंग का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर और मंजुले के साथ-साथ गार्गी कुलकर्णी, आशीष आर्यन और अश्विनी सिदवानी ने रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया है.
इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर एंटरटेनमेंट का तड़का जबरदस्त लगा हुआ है. मटका किंग, द बॉयज और ओ रोमियो जैसी फिल्में और शोज ट्रेंडिंग लिस्ट में छाए हुए हैं और दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहे हैं. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया और धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो एक नजर डालिए इस हफ्ते की पूरी ट्रेंडिंग लिस्ट पर.
मटका किंग एक दिलचस्प एंटी-हीरो और दमदार कास्ट का सॉलिड काम लेकर आई है. विजय वर्मा की एक्टिंग और जुए के देसी गेम की कहानी ध्यान खींचती है, लेकिन कमजोर राइटिंग और खिंचा हुआ पर्सनल ड्रामा सीरीज को धीमा कर देता है. मटका किंग टुकड़ों-टुकड़ों में असरदार है, मगर खिंचे हुए हिस्से थोड़े ज्यादा हैं.
विजय वर्मा की नई सीरीज ‘मटका किंग’ 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जिसमें सट्टेबाजी की खतरनाक दुनिया और रतन खत्री जैसे मटका किंग की कहानी को फिल्मी अंदाज में दिखाया जाएगा.
प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मटका किंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें एक मजदूर से मटका किंग बनते विजय वर्मा की कहानी बहुत सॉलिड नजर आ रही है. ट्रेलर में क्राइम, एम्बिशन और रिश्तों का दमदार कॉम्बो है. नागराज मंजुले के डायरेक्शन और मजबूत कास्ट के साथ ये शो 17 अप्रैल को रिलीज होगा.
वेब सीरीज मटका किंग का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाली इस सीरीज में विजय वर्मा एक दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. कहानी ब्रिज भट्टी नाम के एक आम मजदूर की है, जो जिंदगी में बड़ा बनने का सपना देखता है. हालात उसे मटका यानि जुए की दुनिया में ले जाते हैं, जहां वो धीरे-धीरे “मटका किंग” बन जाता है