98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का मेन इवेंट यूएस के लॉस एंजेलिस में, डॉल्बी थिएटर में पूरा हो चुका है. दुनिया भर के सिनेमा को सेलिब्रेट करने वाले इस इवेंट में सबकी नजरें दो फिल्मों पर लगी थी- सिनर्स और वन बैटल आफ्टर एनदर.
रायन कूगलर की 'सिनर्स' 16 नॉमिनेशंस के साथ, ऑस्कर में सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्म बनकर इस इवेंट में पहुंची थी. इस फिल्म को शुरू से ही ऑस्कर्स के लिए फेवरेट माना जा रहा था. मेन कैटेगरीज से लेकर, टेक्निकल कैटेगरीज तक 'सिनर्स' का जलवा देखने लायक था. मगर इस फिल्म के हाथ 4 ही ऑस्कर आए.
नॉमिनेशंस में दूसरे नंबर पर 13 नॉमिनेशन के साथ पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर एनदर' थी. ये फिल्म अवार्ड सीजन में अचानक से सभी की फेवरेट बनकर उभरी थी. फिल्म की एंडरसन की सबसे एनर्जेटिक फिल्म कही जा रही 'वन बैटल आफ्टर एनदर' 6 ऑस्कर्स के साथ इस साल की सबसे बड़ी विनर साबित हुई.
'सिनर्स' के लिए माइकल बी जॉर्डन को उनका पहला बेस्ट एक्टर ऑस्कर मिला, जिन्हें कई सालों से क्रिटिक्स इस अवॉर्ड के लिए मजबूत दावेदार मान रहे थे. उन्हीं की तरह इस अवॉर्ड के मजबूत दावेदार माने जा रहे यंग स्टार टिमाथी शैलमे को इस बार भी निराशा हाथ लगी. पेश है ऑस्कर्स 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट:
बेस्ट पिक्चर- वन बैटल आफ्टर एनदर
बेस्ट एक्ट्रेस- जेसिका बकली
बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स)
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू
बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले- रायन कूगलर (सिनर्स)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ (सिनर्स)
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- एंडी जर्गेनसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट साउंड- F1
बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर- लडविग गोरानसन (सिनर्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रैंकेंस्टीन
बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकेंस्टीन
बेस्ट कास्टिंग- कसांद्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मैडिगन (वेपन्स)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर- के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- The Girl Who Cried Pearls
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- The Singers और Two People Exchanging Saliva
बेस्ट विजुअल इफ़ेक्ट्स- अवतार: फायर एंड ऐश
बेस्ट डाक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्पटी रूम्स
बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर- मिस्टर नोबडी अगेन्सट पुतिन