यूएस की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत को सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है. ये ट्वीट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनका जवाब माना जा रहा है. असल में हाल ही में राजनैतिक टॉक शो के दौरान ट्रंप ने भारत, चीन और अन्य देशों को 'नर्क' बताया था. अब इसे लेकर मैरी ने ट्वीट कर दोनों देशों को सपोर्ट किया है.
मैरी मिलबेन ने अपनी दो फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे भारतीय अमेरिकन और एशियन अमेरिकन भाई-बहनों, जो अमेरिका को को कमाल बनाता है, आप सभी उसका सेंट्रल पार्ट हैं. भारत और चीन, दोनों देशों में मैंने परफॉर्म किया है और इन दोनों की ही संस्कृतियों से मैं गहराई से प्यार करती हूं. आपको अमेरिका में सही में सराहा जाता है. आप नर्क नहीं है. आप महत्ता की जमीन हो. आपकी मिट्ठी दुनिया का उद्धार करती है. भगवान आपका भला करे.'
ये पहली बार नहीं है जब मैरी मिलबेन ने भारत को सपोर्ट किया हो. इससे पहले भी वो भारत की तारीफ कई बार कर चुकी हैं. मैरी को 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी आमंत्रित किया गया था. यहां उन्होंने 'ओम जय जगदीश हरे' भजन और राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' गाया था. समारोह का हिस्सा बनने पर उन्होंने खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शुक्रिया कहा था.
ट्रंप ने क्या कहा था?
टॉक शो पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होस्ट माइकल सैवेज से बात की. सैवेज यहां अमेरिका की बर्थ राइट नागरिकता के खिलाफ बात कर रहे थे. इसके तहत अमेरिका में पैदा होने वाले हर शख्स को अपने आप वहां की नागरिकता मिल जाती है, भले ही उसके माता-पिता कोई भी और कहीं से भी हों. उन्होंने अमेरिका के संविधान की भी निंदा की और कहा कि उसे बदला नहीं जा सकता, क्योंकि वो 'पत्थर की लकीर' है.
उन्होंने कहा, 'एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है. फिर वो चीन, भारत और दुनिया के दूसरे नर्क से अपना पूरा परिवार यहां ले आता है. आपको ये देखने के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है. यहां अब अंग्रेजी नहीं बोली जाती. आज देश में आने वाली इमिग्रेंट क्लास में इस देश को लेकर को वफादारी नहीं है. ऐसा पहले नहीं होता था.'
इस पूरे इंटरव्यू की ट्रांसक्रिप्ट ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. तब से चारों तरफ हंगामा मचा हुआ है. इस बीच डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश भी की गई. यूएस एम्बेसी के प्रवक्ता ने विवाद के बाद भड़के यूजर्स को शांत करने के लिए कहा, 'राष्ट्रपति का कहना है कि भारत बहुत बढ़िया देश है. इसमें मेरे बहुत अच्छे दोस्त टॉप पर बने हुए हैं.'