scorecardresearch
 

कंट्रोवर्सी में रहे करण औजला, सेक्सुअलिटी से पहले पत्नी को धोखा देने का लगा था आरोप

'तौबा तौबा' गाने के लिए पहचाने जाने वाले करण औजला के नाम से एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट सामने आया था. इसमें उन्हें ऐलान करते देखा गया कि वो बाइसेक्सुअल हैं. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और यूजर्स अपना रिएक्शन देने लगे. मगर ये पहली बार नहीं है कब औजला विवादों में शामिल हुए हों.

Advertisement
X
विवादों से रहा है करण औजला का नाता (Photo: Instagram/@karanaujla)
विवादों से रहा है करण औजला का नाता (Photo: Instagram/@karanaujla)

पॉपुलर पंजाबी सिंगर करण औजला सुर्खियों में बने हुए हैं. कारण है एक वायरल ट्वीट, जिसमें उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर बात हो रही है. 'तौबा तौबा' गाने के लिए पहचाने जाने वाले करण औजला के नाम से एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट सामने आया था. इसमें उन्हें ऐलान करते देखा गया कि वो बाइसेक्सुअल हैं. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया और यूजर्स अपना रिएक्शन देने लगे. मगर ये पहली बार नहीं है कब औजला विवादों में शामिल हुए हों. 

इससे पहले करण औजला पर अपनी पत्नी पलक औजला को धोखा देने के आरोप लगे थे. यह आरोप सबसे पहले कनाडा की एक महिला ने लगाए थे, जिन्होंने दावा किया कि वह करण औजला के साथ रिलेशनशिप में थीं. महिला का कहना था कि उन्हें यह पता नहीं था कि सिंगर पहले से शादीशुदा हैं. यह महिला इंस्टाग्राम हैंडल msgorimusic से जानी जाती है और Twin Rap Duo Nyx & Nym की मेंबर है.

करण औजला कौन हैं?

करण औजला का जन्म 18 जनवरी 1997 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. वह सिंगर, रैपर, सॉन्गराइटर और एक्टर हैं. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' (2024), अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' (2025) में काम बतौर सिंगर काम किया है. करण एक भारतीय-कनाडाई पंजाबी आर्टिस्ट हैं, जो पारंपरिक पंजाबी संगीत को हिप-हॉप और R&B के साथ मिलाकर गाने बनाते हैं. उनके इस अलग स्टाइल ने उन्हें दुनियाभर में फेम दिलाया हैं. अपने गाने लिखने के स्टाइल के कारण उन्हें अक्सर 'गीतों दी मशीन' कहा जाता है. उनकी डेब्यू एल्बम 'BacTHAfuKUP' थी. कई इंटरनेशनल हिट गानों ने उन्हें अरबों स्ट्रीम्स दिलाए हैं.

Advertisement

करण औजला ने 10 साल से ज्यादा लंबे रिलेशनशिप के बाद 2023 में पलक औजला से शादी की थी. मैक्सिको में ये शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. वो 'तौबा तौबा' के अलावा 'विनिंग स्पीच', 'फॉर अ रीजन', 'पी पॉप कल्चर', 'आई रियली डू', 'सॉफ्टली', 'एडमिरिंग यू', 'बॉयफ्रेंड' जैसे गानों के लिए मशहूर हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Aujla (@karanaujla)

करण औजला पर लगे थे आरोप

कनाडा की एक महिला (msgorimusic) ने जनवरी 2026 में रेडिट पर सबसे पहले अपना बयान शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि वह करण औजला के साथ 'प्राइवेट' रिलेशनशिप में थीं और उन्हें सिंगर की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि जब सच्चाई सामने आई, तो उन्हें 'चुप करा दिया गया और पब्लिकली शर्मिंदा किया गया'. उन्होंने आगे आरोप लगाया था कि करण औजला की टीम ने एक भारतीय इंफ्लुएंसर से संपर्क कर स्थिति को छिपाने के लिए गलत जानकारी फैलाई.

ऑस्ट्रेलिया की महिला का भी आरोप

विवाद बढ़ने के साथ ऑस्ट्रेलिया से भी एक और दावा सामने आया था. दिल्ली में रह रही ऑस्ट्रेलियाई सेलिब्रिटी डीजे @djswanmusik ने एक इंस्टाग्राम रील वायरल शेयर की थी, जो वायरल भी हुई. वीडियो में उन्होंने लिखा था, 'करण औजला मुझे भी डीएम कर रहे थे? तो क्या? सब जानते हैं कि वह एक चीटर हैं. मैं सबूत भी दिखा सकती हूं.' इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

Advertisement

अब अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर करण औजला चर्चा में हैं. हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर की टीम ने उनके बाइसेक्सुअल होने के दावे को खरीज कर दिया है. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट का स्क्रीनशॉट नकली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement