scorecardresearch
 

'वेलकम टू द जंगल' का थिएटर्स में भौकाल, दूसरे दिन तगड़े जंप के साथ बढ़ गई कमाई

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी तगड़ी पकड़ बना ली है. रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में 30% से भी ज्यादा का उछाल आया है. दिल्ली-मुंबई ही नहीं, पटना-प्रयागराज की मास ऑडियंस ने भी फिल्म को सपोर्ट दे दिया है.

Advertisement
X
'वेलकम टू द जंगल ने' शनिवार को किया बड़ा धमाका (Photo: Screengrab)
'वेलकम टू द जंगल ने' शनिवार को किया बड़ा धमाका (Photo: Screengrab)

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने थिएटर्स में जबरदस्त भीड़ जुटानी शुरू कर दी है. पहले दिन दमदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर कदम रखने वाली इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने ऑडियंस में पकड़ बना ली है. रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में स्लो नजर आ रही वेलकम टू द जंगल, गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यू शोज में ही जनता को इम्प्रेस करती नजर आई थी.

इन शोज से अक्षय की कॉमेडी और 'दिमाग साइड में रखकर एन्जॉय करने वाले' फनी सीन्स की तारीफें बाहर आईं. इससे शुक्रवार को फिल्म की दमदार ओपनिंग हुई. लेकिन शनिवार को वेलकम टू द जंगल ने जैसा जंप लिया है, वह बताता है कि अब यह फिल्म जनता की हो चुकी है.

वेलकम टू द जंगल का दमदार शनिवार

शुक्रवार को अक्षय की फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. पेड प्रीव्यू शोज से आए 3.75 करोड़ रुपये के साथ, वेलकम टू द जंगल का टोटल ओपनिंग कलेक्शन 19 करोड़ रुपये हुआ था. शनिवार को दोपहर बाद से ही फिल्म का क्रेज अलग लेवल पर नजर आया. सिर्फ दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहर ही नहीं, पटना-प्रयागराज और जयपुर जैसे मास ऑडियंस वाले शहरों में भी अक्षय की फिल्म का क्रेज साफ दिखा.

Advertisement

शनिवार शाम को अधिकतर थिएटर्स में शोज फास्ट-फिलिंग मोड में और कुछ जगहों पर सोल्ड-आउट भी नजर आए. मास ऑडियंस से भरपूर सपोर्ट मिलने का फायदा यह हुआ है कि शनिवार को वेलकम टू द जंगल की कमाई में 30% से भी ज्यादा की ग्रोथ आई है. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि अक्षय की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

संडे को लगेगी हाफ सेंचुरी

मतलबा टू द जंगल को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत मिल चुकी है. पेड प्रीव्यू शोज के साथ फिल्म ने पहले दो दिनों में ही 39 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. स्टार्स की भीड़ से भरे कन्फ्यूजन से निकलती कॉमेडी वाला टिपिकल बॉलीवुड ह्यूमर एक बार फिर थिएटर्स में कमाल कर रहा है. मास ऑडियंस का साथ आना बताता है कि वेलकम टू द जंगल तगड़ी कमाई करने वाली है.

संडे को आधे दिन में ही 50 करोड़ रुपये का लैंडमार्क पार करने के साथ, इस फिल्म का टोटल वीकेंड कलेक्शन 60-62 करोड़ रुपये की रेंज में पहुंचने वाला है. अक्षय की फिल्म अगर आगे भी इसी तरह का क्रेज बरकरार रख पाई, तो यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करती नजर आएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement