scorecardresearch
 

मुंह में सिगार, हाथ में तलवार,'स्पिरिट' से विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक आउट

साउथ की एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुई है. प्रभास के बाद सभी को विवेक ओबेरॉय के पहले लुक का इंतजार था. जिससे मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है.

Advertisement
X
स्पिरिट में विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक (Photo: X/@vivekoberoi)
स्पिरिट में विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक (Photo: X/@vivekoberoi)

साउथ सुपरस्टार प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की जोड़ी वाली फिल्म 'स्पिरिट' भले ही अगले साल यानी 2027 को रिलीज होने वाली हो, लेकिन फिल्म को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है. इस बीच  मेकर्स ने अब इस फिल्म के विलेन विवेक ओबेरॉय का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है. जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

फिल्म 'स्पिरिट' में विवेक की एंट्री ने इस हाई-प्रोफाइल फिल्म में एक नया ग्रेविटास और थ्रिल जोड़ दिया है. यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के इस नए पोस्टर में विवेक के अलावा ऐश्वर्या देसाई को एक नए और रूप में देखने को मिल रहा है.

विवेक ओबेरॉय का दिखा जबरदस्त अवतार
विवेक ओबेरॉय अपने वर्सेटाइल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और 'स्पिरिट' के फर्स्ट लुक में उनका लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. वे फिल्म की पेचीदा और हाई-स्टेक वाली दुनिया में विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे.  यानी साफ है प्रभास को टक्कर देने के लिए संदीप वांगा ने एक बेहद खतरनाक विलेन तैयार किया है. उनके साथ ही फिल्म में ऐश्वर्या देसाई को भी एक मेन रोल में इंट्रोड्यूस किया गया है.  

Advertisement

विवेक ने शेयर कर लिखा
एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, 'एक रहस्य जो परछाइयों में दबा है और आंखें जो सबसे गहरे राज याद रखती हैं.' 5 मार्च, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में. फैंस को एक्टर का ये नया अवतार काफी पसंद आ रहा है.  एक यूजर ने लिखा, 'बॉबी देओल का कमबैक डन, अब विवेक ओबेरॉय का समय है. फादर ऑफ वायलेंस द्वारा निर्देशित (संदीप रेड्डी वांगा).

फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इस बार प्रभास को एक ऐसे अवतार में पेश करने जा रहे हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास फिल्म में एक गुस्सैल और ईमानदार आईपीएस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे. इस रोल के लिए प्रभास ने कड़ी मेहनत की है और कई किलो वजन भी घटाया है. उनका 'लीन और मीन' लुक फैंस को काफी पसंद आने वाला है. जल्द ही प्रभास का एक फोटोशूट भी किया जाएगा ताकि उनके हेयरस्टाइल और लुक को पूरी तरह से फाइनल किया जा सके.

फिल्म 'स्पिरिट 5' मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को कुल 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. जिसमें प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी दिखाई देंगी. शुरू में, खबर थी कि फिल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल को-लीड होंगी, लेकिन बातचीत फेल होने के कारण एक्ट्रेस ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement