scorecardresearch
 

33 साल बड़े एक्टर संग उर्वशी का रोमांस, ट्रोल हुए एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस

उर्वशी रौतेला को पिछले साल एक गाने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, क्योंकि उसमें उनके और नंदमुरी बालकृष्ण के स्टेप्स काफी अजीब थे. अब एक्ट्रेस ने काफी समय बात इस पूरे विवाद पर बात की है.

Advertisement
X
नंदमुरी बालकृष्ण पर उर्वशी ने दी सफाई (Photo: Youtube Screengrab)
नंदमुरी बालकृष्ण पर उर्वशी ने दी सफाई (Photo: Youtube Screengrab)

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इंटरनेट पर किसी ना किसी कारण से छाई रहती हैं. पिछले साल उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान दिखे. वहीं उन्होंने तेलुगू सिनेमा की फिल्म 'डाकू महाराज' में अपने रोल से भी सुर्खियां बटोरीं. उर्वशी, फिल्म के हीरो और दिग्गज कलाकार नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एक गाने 'दबिडी दिबिडी' में दिखीं, जिसे काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. 

गाने में उर्वशी और नंदमुरी बालकृष्ण के डांस स्टेप्स देखकर लोगों का दिमाग हिल गया था. इसके अलावा एक्टर अपनी से आधी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस कर रहे थे. चूंकि नंदमुरी 65 साल के हैं, और उर्वशी 32 की हैं, इसलिए लोगों का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया था. अब उर्वशी ने अपने विवादित गाने और नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम करने पर पहली बार खुलकर बात की है. 

ट्रोलिंग पर उर्वशी रौतेला ने दी सफाई

उर्वशी रौतेला का कहना है कि उन्हें नंदमुरी बालकृष्ण जैसे एक्टर के साथ काम करके काफी अच्छा महसूस हुआ. उनका ऑन सेट एक्सपीरियंस काफी शानदार था. वो खुद को लकी मानती हैं कि उन्हें तेलुगू स्टार के साथ काम करने का मौका मिला. रेडियो नशा संग बातचीत में उर्वशी ने अपनी कॉन्ट्रोवर्सी पर कहा- मुझे नहीं पता... कभी-कभी एक चीज से दूसरी चीज को उठा लिया जाता है, फिर तीसरी, चौथी... ऐसे ही चलता रहा. उनके (नंदमुरी बालकृष्ण) साथ काम करना तो कमाल का था, सचमुच मजा आया. अगर आपने फिल्म देखी हो तो हमारे एक्शन सीन भी देखना, वो तो बहुत जोरदार थे.

Advertisement

उर्वशी ने आगे नंदमुरी बालकृष्ण के स्टाइल पर भी बात की. अक्सर एक्टर प्रीमियर या इवेंट्स में अपना फोन या माइक हवा में उछालते हुए नजर आते हैं. एक्ट्रेस ने उनके स्टाइल की सराहना करते हुए कहा है कि वो बालकृष्ण के ऐसे कई वीडियोज पहले देख चुकी हैं और उन्हें ये देखना बड़ा मजेदार लगता है. उर्वशी का दावा है कि नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस भी उनके स्टाइल को पसंद करते हैं. 

एक्ट्रेस ने आगे ये भी खुलासा किया कि पिछले साल नंदमुरी बालकृष्ण पहले इंसान थे जिन्होंने उन्हें वैलेंटाइन डे पर विश किया था. उर्वशी ने एक्टर के व्यवहार पर कहा, 'वो बहुत बच्चे जैसे हैं, मस्ती करने वाले बहुत मजाकिया इंसान हैं. वो तो बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, और उनमें काफी एनर्जी है. ऐसा नहीं है कि वो हर समय गुस्सा में रहते हैं. वो बहुत साधारण और अच्छे इंसान हैं. लोगों से खूब बातें करते हैं, खासकर बच्चों से बहुत प्यार से बात करते हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement