scorecardresearch
 

'छम्मा छम्मा' गर्ल बनने से डरी थीं उर्मिला, ठुकरा दिया था ऑफर, कैसे हुईं राजी?

उर्मिला मातोंडकर 90s में राजकुमार संतोषी की फिल्म चाइना गेट में 'छम्मा छम्मा' सॉन्ग से बहुत फेमस हुई थीं. ये गाना बड़ा सुना जाता था, मगर एक्ट्रेस इस गाने को करने के लिए पहले राजी नहीं थीं. अब उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

Advertisement
X
उर्मिला मातोंडकर ने बताई गाने की कहानी (Photo: Instagram @urmilamatondkarofficial)
उर्मिला मातोंडकर ने बताई गाने की कहानी (Photo: Instagram @urmilamatondkarofficial)

90s के दौर में कई गानें ऐसे रहे जिन्हें सालों बाद भी सुना जाता रहा है. ऐसा ही एक गाना उर्मिला मातोंडकर का 'छम्मा छम्मा' है, जो अगर आज भी कहीं बज जाए तो हर कोई नाचना शुरू कर देता है. इस गाने की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. ये एक्ट्रेस के जीवन का सबसे बड़ा सुपरहिट गाना भी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उर्मिला ने इस गाने को करने से पहले इनकार कर दिया था.

उर्मिला मातोंडकर हाल ही में सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर गेस्ट पहुंची थीं. वहां उन्होंने अपने सुपरहिट गाने छम्मा छम्मा से जुड़ी दिलचस्प कहानी सुनाई. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ये गाना फिल्म चाइना गेट में सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस के लिए मिला था. वो इस आइडिया से राजी नहीं हुई थीं, बावजूद इसके कि उन्हें ये ऑफर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने सामने से दिया था. एक्ट्रेस के मन में गाने को लेकर कुछ असमंजस थी.

क्यों उर्मिला ने गाना करने से किया इनकार?

उर्मिला ने कहा- मुझे कहा गया कि राजकुमार संतोषी जी, चाइना गेट फिल्म के द ग्रेट डायरेक्टर, वो उस वक्त चाहते थे कि मैं उस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस आइटम सॉन्ग करूं. तब मैं बिल्कुल इस आइडिया के समर्थन में नहीं थी क्योंकि उस दौर में आइटम सॉन्ग बहुत गलत तरीके से देखे जाते थे. मैं अपने फैसले पर तब डटी हुई थी, जो सच भी थीं. तब राजकुमार संतोषी जी ने मुझे समझाया. 

Advertisement

'उन्होंने मुझे एक बात बताई कि उर्मिला एक गाना आया था बरसों पहले और जब भी लोग डांस की बात करते हैं और कोरियोग्राफी की बात करते हैं, तो ये एक गाना है जो आदमी के आंखों के सामने आता है. मुझे उस गाने से बेहतर गाना करना है. ये सुनने के बाद मैंने गाने के लिए हां कह दी थी.'

इसी दौरान उर्मिला ने ये भी बताया कि उनका गाना महज 3 दिन में शूट किया गया था. कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पहले इसे 12 दिन में शूट करने वाले थे, मगर फिर इस गाने का जादू ऐसा चला कि ये तीन दिन में ही शूट होकर निपट गया. छम्मा छम्मा गाना आज भी उर्मिला के करियर का सबसे बड़ा हाइलाइट सॉन्ग है, जिसमें उनकी परफॉरमेंस देखने लायक थी. 

बात करें उर्मिला मातोंडकर के वर्क फ्रंट की, तो वो काफी समय से कैमरे से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ब्लैकमेल में देखा गया था. उर्मिला कुछ वक्त पहले सुर्खियों में तब आईं जब उनके एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर ने दूसरी शादी रचाई. उन्होंने अपनी नई दुल्हन संग निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement