scorecardresearch
 

'बॉर्डर 2' की सफलता का सनी देओल ने यूं मनाया जश्न, 'लाहौर 1947' पर दी बड़ी अपडेट

सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' की सक्सेस पर खुलकर बात करते हुए बताया कि जब उनकी फिल्म थिएटर्स में धूम मचा रही थी, तब वो कहां और क्या कर रहे थे. साथ ही एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्मों पर भी बात की, जो जल्द रिलीज होनी हैं.

Advertisement
X
सनी ने मनाया बॉर्डर की सक्सेस का जश्न
सनी ने मनाया बॉर्डर की सक्सेस का जश्न

इन दिनों थिएटर्स में सनी देओल छाए हुए हैं. उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' अपने तीसरे हफ्तों में भी अच्छी कमाई कर रही है. बड़े पर्दे पर सनी का एक्शन अवतार आज भी लोगों को लुभा रहा है. हाल ही में मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई, जहां सनी के साथ-साथ फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी मौजूद थी. इस दौरान एक्टर ने मीडिया से भी बातचीत की. 

'बॉर्डर 2' की रिलीज के वक्त कहां थे सनी?

सनी देओल ने एक एजेंसी से अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की सक्सेस पर बात करते हुए बताया कि जब उनकी फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई, तब वो मुंबई नहीं बल्कि मनाली की बर्फीली वादियों में ठहरे हुए थे. एक्टर ने अपने बिजी शेड्यूल से एक ब्रेक लेने का फैसला लिया था. सनी ने बताया, 'फिल्म रिलीज के बाद मैंने ब्रेक का फैसला लिया, इसलिए मैं यहां से भाग गया. कुछ दिन मनाली में था, वहां बर्फ गिरी और उस मौसम का भी मजा लिया. मनाली में मौजूद जवानों के लिए मैंने अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी.'

'एक लेडी मुझे मिलीं, उन्होंने कहा कि मैं बॉर्डर 2 दूसरी बार देख रही हूं. तो मैंने उनके साथ फोटो खिंचाई. हम अपनी मेहनत हर पिक्चर में करते हैं. लेकिन जब उसमें सफलता मिलती है, लोगों के दिलों को वो छू जाती है तो बहुत अच्छा लगता है. मैं अपनी पहली बॉर्डर जहां शूट हुई थी, वहां भी गया था. मुझे वहां जाकर काफी अच्छा महसूस हुआ.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इमोशनल हुए एक्टर

सनी ने आगे बताया कि वो अक्सर अपनी पुरानी फिल्मों की शूटिंग लोकेशन्स पर जाया करते हैं. वहां उन्हें काफी अच्छा महसूस होता है और वक्त थमा हुआ सा लगता है. एक्टर ने बताया कि उन्हें 'बॉर्डर 2' के लिए हर जगह से प्यार मिला. वो जहां भी गए, सभी ने उनकी फिल्म देखी हुई थी और उन्हें खूब सारा प्यार दे रहे थे. सनी बताते हैं कि वो मनाली के अलावा जैसलमेर, गुजरात के सफेद रण और रोड टू हेवन भी जाकर आए, जहां उन्होंने अपनी फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाया. इस दौरान वो बेहद इमोशनल भी हुए.

सनी ने इसी बातचीत के दौरान अपनी आने वाली फिल्मों का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इस साल उनकी कई सारी फिल्में आ रही हैं. उनमें से सबसे पहले 'गबरू' आएगी, जिसे एक्टर ने अपने दिल के बेहद करीब बताया है. फिर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी 'लाहौर 1947' आएगी जो आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस फिल्म के बारे में सनी ने कहा कि शायद फिल्म का टाइटल बदला जा सकता है. हालांकि अभी कुछ फाइनल नहीं किया गया. एक्टर ने बताया कि ये फिल्म एक बहुत फेमस प्ले से बनाई गई है. इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा भी हैं, जो काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. सनी की फिल्म को राजकुमार संतोषी ने बनाया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement