scorecardresearch
 

'घर का भेदी' कहलाईं सुनीता आहूजा, तार-तार की पति की इमेज! 'लॉक-अप' में बंद होने पर गोविंदा को सताई चिंता

लॉक अप सीजन 2 में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स, उनके रिएक्शन और गोलीकांड पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई रियलिटी शो के ऑफर ठुकराकर उन्होंने सिर्फ लॉक अप क्यों चुना. सुनीता पर घर का भेदी होने के इल्जाम लगे हैं.

Advertisement
X
गोविंदा को सताई सुनीता की चिंता (Photo: Screengrab)
गोविंदा को सताई सुनीता की चिंता (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' का पारा हाई कर रही हैं. वो अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों के साथ लॉक-अप में बंद हो चुकी हैं. शो में एंट्री लेते ही सुनीता अपने बेबाक अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. उन्हें लेकर कहा गया कि वो घर का भेदी हैं, वो अक्सर ऐसी बातें कहती हैं जिससे गोविंदा की इमेज खराब होती है. चाहे वो एक्टर के अफेयर की चर्चा हो या फिर उनकी बेवफाई के किस्से. सुनीता पब्लिकली काफी कुछ कहकर हेडलाइन्स बना चुकी हैं. 

इसी के साथ सुनीता ने बताया कि आखिर उन्होंने कई बड़े रियलिटी शोज के ऑफर ठुकराकर सिर्फ 'लॉक अप' ही क्यों चुना. इतना ही नहीं, उन्होंने गोविंदा के रिएक्शन, उनके अफेयर्स और गोली लगने वाले विवाद पर भी खुलकर बात की.

कई शोज छोड़कर क्यों चुना 'लॉक अप'?

शो में तो सुनीता ने बताया कि उन्होंने आजतक जो भी कहा है वो सच है. उसमें कोई झूठ नहीं था. चाहे वो अफेयर का आरोप हो या गोविंदा जैसा बेटा पाने की चाहत. अब स्क्रीन से बातचीत में सुनीता ने बताया कि उन्हें 'राइज एंड फॉल', 'द 50', 'ट्रेटर्स' और 'अलायंस' जैसे कई रियलिटी शोज के ऑफर मिले थे. लेकिन उन्होंने एकता कपूर के शो 'लॉक अप' को चुना.

सुनीता ने कहा- मुझे कई शोज के ऑफर आए थे, लेकिन मैंने लॉक अप इसलिए चुना क्योंकि मुझे लगा यहां मेरा सही तरीके से ख्याल रखा जाएगा. मुझे 24 घंटे कैमरों के बीच रहने से कोई डर नहीं है. मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी. किसी के लिए खुद को नहीं बदल सकती. इस शो के जरिए लोग असली सुनीता आहूजा को जानेंगे. मैं मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह मजबूत हूं. मुझे किसी टास्क से डर नहीं लगता. मैं झूठ नहीं बोलती, इसलिए अच्छा खेलूंगी. बाकी सब किस्मत पर निर्भर करता है.

Advertisement

'मैंने अपनी बीवी को फूल की तरह पाला है...'

सुनीता ने बताया कि जब उन्होंने शो में जाने का फैसला लिया तो गोविंदा काफी परेशान हो गए थे. उन्होंने कहा- गोविंदा बोले- मैंने अपनी बीवी को फूल की तरह पाला है. अगर अंदर किसी ने इसे दुख दे दिया तो ये रोने लगेगी. उन्हें इस बात की चिंता थी कि कोई मेरे साथ बदतमीजी न करे या मुझे रुला न दे. लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनकी पत्नी बहुत मजबूत है. मैं हर परिस्थिति का सामना कर सकती हूं.

सुनीता ने साफ कहा कि अगर कोई उनके परिवार के बारे में कुछ गलत बोलेगा तो वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी. 'गोविंदा इंडस्ट्री के सीनियर हैं. उनके बारे में मैं कुछ कह सकती हूं, लेकिन कोई तीसरा व्यक्ति उनके खिलाफ कुछ बोले, ये मैं नहीं सहूंगी.'

'गोविंदा के कई अफेयर्स थे...'

शो के दौरान जब सुनीता से उनके पुराने बयान 'मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसने सभी को चौंका दिया.

उन्होंने कहा- प्यार में बहुत कुछ सहना पड़ता है. चीची (गोविंदा) के जीवन में कई अफेयर्स रहे. हीरो-हीरोइन की दुनिया में ऐसा होता रहता है. इतने सालों तक उनका साथ निभाने के बाद मुझे उनके जैसा बेटा मिलने का हक है.

Advertisement

गोलीकांड पर भी तोड़ी चुप्पी

सुनीता ने उस घटना पर भी जवाब दिया जब गोविंदा को गलती से अपनी ही रिवॉल्वर से घुटने में गोली लग गई थी. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मजाक में यहां तक कह दिया था कि सुनीता ने ही उन्हें गोली मारी.

इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा- अगर सुन रहे हो तो ध्यान से सुनो. गोली किसी के घुटने में यूं ही नहीं लगती. मैं उस वक्त मुंबई में थी ही नहीं, मैं खाटू श्याम गई हुई थी. लोगों ने कहा कि मैंने गोली मारी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था. और हां... मैं अपना निशाना कभी नहीं चूकती.

इन बयानों के बाद एक बार फिर सुनीता आहूजा चर्चा में आ गई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'लॉक अप सीजन 2' में वो आगे और कौन-कौन से राज खोलती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement