scorecardresearch
 

बिकिनी में 47 साल की सोहा अली खान, करीना कपूर की ननद ने Beach पर दिखाई अदाएं, बोल्डनेस पर फिदा फैंस

एक्ट्रेस और करीना कपूर खान की ननद सोहा अली खान का बिकिनी और मोनोकनी लुक चर्चा में बना हुआ है. सोहा की बोल्डनेस देख फैंस शॉक्ड हो रहे हैं. एक्ट्रेस के फोटोज-वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं.

Advertisement
X
बिकिनी में छाईं सोहा अली खान(Photo: Instagram @sakpataudi) 
बिकिनी में छाईं सोहा अली खान(Photo: Instagram @sakpataudi) 

सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान इन दिनों फैमिली वेकेशन पर हैं. सोहा ने मालदीव वेकेशन से अपने वीडियोज और फोटोज फैंस संग शेयर किए हैं. सोहा पूल में अपनी नन्ही बेटी इनाया संग चिल करती दिखीं. पति कुणाल खेमू संग भी उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. 

सोहा का ग्लैमरस अंदाज

मालदीव वेकेशन पर सोहा अली खान ग्रीन कलर की मोनोकनी पहने नजर आईं. बीच पर सोहा बेटी और पति संग मस्ती के मूड में दिखाई दीं. उन्होंने नारियल पानी पिया और कई सारी फन एक्टिविटीज भी कीं. इसके अलावा ब्लैक कलर की बिकिनी में भी 47 साल की सोहा अली खान का बोल्ड अंदाज देखने को मिला. उन्होंने ब्लैक बिकिनी संग ब्लैक सनग्लासेस लगाया. बालों में बन बनाया. न्यूड मेकअप में वो स्टनिंग लगीं. बीच पर वो बेटी और पति संग फुल मस्ती के मूड में नजर आईं. 

 

पति संग पूल में किया रोमांस

वेकेशन की कुछ तस्वीरों में सोहा अली खान पूल में पति कुणाल खेमू संग रोमांस करती नजर आईं. कपल यॉट पर भी खास पल बिताया नजर आया. सोहा अली खान के वेकेशन फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गए हैं. सोहा का बिकिनी और मोनोकनी में बोल्ड अवतार देख फैंस शॉक्ड नजर आ रहे हैं. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

 

सोहा की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस उनपर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस का कहना है कि वो खूबसूरती और स्वैग में अपनी भाभी करीना कपूर खान को टक्कर दे रही हैं.  

सोहा अली खान की बात करें तो वो भी भाई सैफ और भाभी करीना की तरह फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. कुछ वेब सीरीज में भी सोहा नजर आ चुकी हैं. वो खुद का पॉडकास्ट भी चलाती हैं. मगर प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा वो पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement