स्मिता पाटिल अपने वक्त की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक थीं. मगर 31 साल की उम्र में डिलीवरी में कॉम्लिकेशन्स होने की वजह से उनका निधन हो गया था. बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ हफ्तों बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. अब स्मिता पाटिल की दोस्त और फिल्ममेकर अरुणा राजे ने एक्ट्रेस के अंतिम पलों के बारे में जानकारी दी है.
दर्द में थीं स्मिता
अरुणा राजे ने बताया कि स्मिता पाटिल के आखिरी दिन बहुत ही ज्यादा अकेलेपन और तन्हाई में बीते. उनके दोस्तों और परिवार वालों ने उनसे दूरी बना ली थी, क्योंकि वो राज बब्बर के साथ रिश्ते में थीं, जो पहले से ही नादिरा बब्बर के पति थे और उनके बच्चे भी थे.
अरुणा राजे ने ये भी बताया कि स्मिता के निधन के बाद उनकी मां ने उन्हें एक्ट्रेस के लिखे हुए कुछ लेटर्स दिए थे. लेटर्स पढ़ने के बाद राजे को पता चला कि स्मिता पाटिल राज बब्बर से कितना ज्यादा प्यार करती थीं. ईटाइम्स संग बातचीत में अरुणा राजे बोलीं- वो राज बब्बर के प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि उनका प्यार लगभग एक जुनून बन गया था. उन्होंने राज के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था, जबकि वो सात महीने की प्रेग्नेंट थीं. डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने प्रेग्नेंसी की हालत में राज बब्बर के लिए व्रत रखा था.
परिवार-दोस्तों ने तोड़ा था नाता
'वो काफी अकेली भी थीं. सिर्फ मैं ही उनके कॉन्टैक्ट में रही, क्योंकि उनके दोस्तों और परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया था. मैं उनकी बातें सुनने और समझने वाली इकलौती सहारा बन गई थी. वो अपनी जिंदगी के कड़वे और मुश्किल पल मेरे साथ शेयर करती थीं.
दरअसल, जब स्मिता पाटिल राज बब्बर संग प्यार में थीं, तब राज पहले से शादीशुदा थे. उनकी शादी नादिरा से हो चुकी थी. राज के बच्चे भी थे. लेकिन स्मिता ने शादीशुदा राज से शादी कर ली थी. शादी के बाद कपल के घर बेटे प्रतीक का जन्म हुआ. मगर डिलीवरी के कुछ वक्त बाद ही स्मिता का निधन हो गया था और राज अपनी पहली पत्नी और बच्चों के पास लौट गए थे.