scorecardresearch
 

महाकाल के दरबार में पंजाबी सिंगर अफसाना खान, पति संग किए दर्शन- उतारी आरती, पीछे पड़े ट्रोल्स

पंजाबी सिंगर अफसाना खान इस समय चर्चा में हैं. दरअसल, अफसाना हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन करने पहुंचीं. उन्होंने पूजा की और भगवान का आशीर्वाद लिया. लेकिन मंदिर से अफसाना का वीडियो वायरल होते ही लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आने लगे.

Advertisement
X
ट्रोल्स के निशाने पर अफसाना खान  (Photos: Instagram @itsafsanakhan)
ट्रोल्स के निशाने पर अफसाना खान (Photos: Instagram @itsafsanakhan)

पॉपुलर पंजाबी सिंगर अफसाना खान अब पति संग मुंबई में शिफ्ट हो गई हैं. उन्होंने सपनों की नगरी मुंबई में नई तरह से जिंदगी की शुरुआत की है. मुंबई में नए घर में शिफ्ट होने से पहले अफसाना भगवान का आशीर्वाद लेना नहीं भूलीं. अफसाना ने पति साज शर्मा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया. 

अफसाना खान ने पति संग किए महाकालेश्वर के दर्शन

मंदिर में विधि-विधान से पूजा पाठ करते हुए अफसाना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अफसाना पति संग मिलकर आरती करती हुई भी दिखाई दीं. उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया. पंडित जी से खास प्रसाद लेती हुई भी दिखाई दीं. अफसाना खान को भक्ति में लीन देखकर उनके फैंस काफी इंप्रेस होते हुए दिखाई दे रहे हैं.

लेकिन मुस्लिम होकर मंदिर में पूजा-पाठ करने पर अफसाना को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है. उनके वीडियो पर बहस छिड़ गई है. कोई अफसाना की सराहना कर रहा है तो कोई उन्हें खरी-खोटी सुना रहा है. 

 

अफसाना ने मुंबई में लिया लैविश घर

बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अफसाना अब पति साज शर्मा संग मुंबई में शिफ्ट हो गई हैं. HT संग बातचीत में सिंगर ने खुलासा किया था कि उन्होंने और साज ने अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला इलाके में एक 2-BHK अपार्टमेंट खरीदा है. नए घर में नई तरह से जिंदगी की शुरुआत करने से पहले उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया. 

Advertisement

सिंगर ने कहा था- मेरे यहां शिफ्ट होने की सबसे बड़ी वजह मेरा काम ही था. मुंबई जिस तरह से काम करती है, वहां आपका मौजूद रहना बहुत जरूरी है. अब मेरा ज्यादातर काम यहीं होता है, जैसे शूट्स, रिकॉर्डिंग्स और मीटिंग्स.  मुझे लगा कि जहां काम है, मुझे भी वहीं होना चाहिए. 

अफसाना खान की बात करें तो वो अपने करियर के पीक पर हैं. अफसाना ने धुरंधर फिल्म में सुपरहिट गाने गाए हैं. उनका तितलियां सॉन्ग भी काफी पॉपुलर हुआ था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement