scorecardresearch
 

'गौरी तुम्हें बहुत लूटेगी', शाहरुख खान ने मीका सिंह से क्यों कही थी ये बात? घर से जुड़ा है कनेक्शन

बॉलीवुड सिंगर मीका चाहते थे कि शाहरुख की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान उनके इस नए घर का इंटीरियर तैयार करें. हालांकि शाहरुख ने इस दौरान उनसे मजेदार बात कही.

Advertisement
X
शाहरुख खान पर बोले मीका सिंह (Photo: SCreengrab)
शाहरुख खान पर बोले मीका सिंह (Photo: SCreengrab)

बॉलीवुड के सबसे फेमस और दमदार पार्टी गानों के बेताज बादशाह मीका सिंह अपनी शानदार आवाज के साथ-साथ अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और कामयाबी को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है. 

मीका सिंह ने बताया है कि आज के समय में देश भर में उनके पास करीब 99 प्रॉपर्टीज हैं, जिसका उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी सपना भी नहीं देखा था. इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा भी शेयर किया है, जब मीका अपने एक आलीशान फ्लैट का इंटीरियर डिजाइन करवाना चाहते थे.

मीका सिंह ने क्या कहा?
मीका ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने कभी 99 प्रॉपर्टीज होने का सपना नहीं देखा था. लेकिन हां, मैंने सिंगर बनने का सपना देखा था. मेरा पहला पे-चेक 75 रुपये का था, और मुझे इतनी कम कमाई पर कभी पछतावा नहीं हुआ. 13 साल की उम्र में, मैं उतने पैसे कमाकर ही बहुत खुश था. मैं कई जागरतों में परफॉर्म करता रहा, फिर मेरे भाई दलेर मेहंदी ने मेरी बहुत मदद की. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. तभी मुझे एहसास हुआ कि हुनर ​​से आप ये चीजें हासिल कर सकते हैं.'

Advertisement

अंधेरी में अपनी प्रॉपर्टीज के बारे में बात करते हुए मीका ने आगे कहा, 'इस फ्लैट के बारे में एक मजेदार कहानी है. मैंने इसे 2012 में लिया था. इससे पहले, मैं शास्त्री नगर (अंधेरी वेस्ट) में रहता था. मैं वहां खुश था. किसी ने मुझे बताया कि यहां एक बहुत अच्छी बिल्डिंग है, तुम्हें इसे देखना चाहिए और बस ऐसे ही, मैंने उसी बिल्डिंग में छह फ्लैट खरीद लिए. वह पूरी तरह से खाली थी. इसे पूरा होने में छह साल लगे, और आखिरकार 2018 में मुझे यह सौंप दिया गया.'

शाहरुख ने कही मजेदार बात
शाहरुख खान के साथ गौरी खान से फ्लैट का इंटीरियर करवाने के बारे में हुई बातचीत का जिक्र करते हुए मीका ने बताया, 'फिर मैं शाहरुख खान से मिला. वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त और भाई जैसे हैं. मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे गौरी खान से मेरे घर को डिजाइन करने के लिए कहें. उन्होंने कहा, 'बहुत लूटेगी तुम्हें (इसमें तुम्हारा बहुत खर्च होगा).' मैंने फिर भी जिद की और आखिरकार गौरी खान से मिला. उनकी एक शर्त थी: 'मेरी पसंद पर कभी सवाल मत उठाना.' उन्हें घर तैयार करने में दो साल लगे.'

मीका सिंह के बारे में
मीका सिंह (जन्म 10 जून, 1977 को अमरीक सिंह के रूप में) एक भारतीय प्लेबैक सिंगर, रैपर, कंपोज़र और लाइव परफॉर्मर हैं, जो अपने जबरदस्त एनर्जी वाले पार्टी गानों और पंजाबी-पॉप स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. वह दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं और दो दशकों से अधिक समय से बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय पार्टी-गीत आवाजों में से एक रहे हैं. मीका सिंह ने मौजा ही मौजा, दिल में बाजी गिटार, सुबह होने ना दे, जुम्मे की रात, आज की पार्टी, गंदी बात, हीर तो बड़ी सैड है, चिंता ता ता चिता चिता, धन्नो, लॉन्ग ड्राइव और पार्टी तो बनती है जैसे गानों में अपनी आवाज दी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement