गौरी खान
गौरी खान (Gauri Khan) भारत के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी हैं. वह एक फिल्म निर्माता हैं और और फैशन डिजाइनर हैं. उन्होंने 2002 में अपने पति शाहरुख खान के साथ एक प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना की (Red Chillies Entertainment). इस कंपनी के तहत उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम और चेन्नई एक्सप्रेस सहित फिल्मों का निर्माण किया है (Gauri Khan Film Producer).
खान एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं, जिन्होंने मुकेश अंबानी, रॉबर्टो कैवल्ली और राल्फ लॉरेन जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ-साथ मशहूर हस्तियों के लिए काम की हैं. 2018 में, खान को फॉर्च्यून पत्रिका की "50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं" में से एक के रूप में नामित किया गया था (Gauri Khan Interior Designer).
गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर 1970 दिल्ली (Delhi) में हुआ था (Gauri Khan Age). वो पंजाबी परिवार ताल्लुक रखती हैं. उनका पालन-पोषण दिल्ली के पंचशील पार्क में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल और मॉडर्न स्कूल से हुई है और लेडी श्रीराम कॉलेज से बी.ए. (ऑनर्स) किया है. उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की कोर्स है (Gauri Khan Education).
गौरी खान के तीन बच्चे हैं- सुहाना खान, आर्यन खान और अवराम (Gauri Khan Children).
Dubai Shah Rukh Khan Tower: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम पर दुबई में एक 56 मंजिला आलीशान टावर 'शाहरुख्ज बाय डेन्यूब' बना है, जिसमें पेंटहाउस इंटीरियर डिजाइन का काम उनकी पत्नी गौरी खान ने किया है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम अब दुबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में भी चर्चा में है. Danube Properties ने शाहरुख खान के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए दुबई मैरीटाइम सिटी में ‘शाहरुख्ज रेजिडेंसेज बाय डैन्यूब’ लॉन्च करने की घोषणा की है.
Shah Rukh Khan visits Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे, जहां बप्पा की भक्ति में लीन उनका एक सादगी भरा अंदाज देखने को मिला. दर्शन के दौरान किंग खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के दुपट्टे से चेहरा पोछते नजर आए.
एक्टर शाहरुख खान ने गौरी और सुहाना के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में पूजा-अर्चना की. इस मौके पर भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, उन्होंने इस त्योहार के साथ अपनी सालाना परंपरा को जारी रखा.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को गणेशोत्सव के दौरान गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल का दौरा किया.
एक्टर शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं. वो लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. मुंबई के बांद्रा में उनका आलीशान घर है, जिसका नाम मन्नत है.
सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान और गौरी खान के बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की ओर से दायर याचिका में कोस्टल रेगुलेशन जोन क्लीयरेंस को रद्द करने की मांग की गई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद शाहरुख खान के बंगले में बिना किसी कानूनी अड़चन के रेनोवेशन हो सकेगा.
बॉलीवुड सिंगर मीका चाहते थे कि शाहरुख की पत्नी और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान उनके इस नए घर का इंटीरियर तैयार करें. हालांकि शाहरुख ने इस दौरान उनसे मजेदार बात कही.
बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने हाल ही में अपनी सफलता, संपत्ति और करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि आज उनके पास देशभर में करीब 99 प्रॉपर्टीज हैं, जबकि कभी उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी. बातचीत के दौरान उन्होंने शाहरुख खान और गौरी खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उनके खुलासों ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.
मीका सिंह ने अपने 99वें घर की झलक दिखाई थी, जिसे शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. इस घर के लिए शाहरुख ने सिंगर को चेतावनी भी दी थी. देखें अंदर से कैसा दिखता है मीका का घर.
कटरीना कैफ ने अपने घर की टैरेस का ट्रांसफॉर्मेशन कराया. इसके लिए उन्होंने शाहरुख खान की पत्नी गौरी की मदद ली.
शाहरुख खान के एक पुराने किस्से ने फैन्स को इमोशनल कर दिया है. गौरी खान के मामा ने बताया कि कैसे शाहरुख ने आधी रात अपने पालतू डॉग की कब्र खुद खोदकर उसकी बॉडी वापस घर लाकर दफ्न की थी. आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच शाहरुख का ये किस्सा वायरल हो रहा है.
मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख और गौरी खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. नीलम ने बताया कि उनकी फिल्मों की वजह से ही शाहरुख और गौरी करीब आए थे. दोनों की लव स्टोरी धीरे-धीरे परवान चढ़ी और फिर उन्होंने शादी कर ली थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी और शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया.
आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इसमें सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा, घोषणा और हर्जाने की मांग की गई है.
सुहाना खान ने माना कि बचपन में उन्हें एक्टिंग पसंद नहीं थी, लेकिन एक नाटक में रिजेक्शन मिला, जिसे वो सह नहीं पाईं और अकेले कमरे में खूब रोईं. सुहाना बताती हैं कि उनके फैसलों में आखिरी जवाब मां-पिता का ही होता है. उनकी मर्जी के बिना को कुछ नहीं करतीं.
विवेक वासवानी शाहरुख के जीवन के सबसे मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े रहे. जब शाहरुख का परिवार बीमार था, वो आर्थिक तंगी झेल रहे थे और उनका भविष्य अनिश्चित था. शाहरुख अपनी मां की बीमारी से जूझ रहे थे, अपनी अविवाहित बहन शहनाज ललारुख की देखभाल कर रहे थे और अपनी तब गर्लफ्रेंड रहीं गौरी से शादी की इच्छा रखते थे.
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. इसके साथ-साथ वो पति की फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं और रेस्टोरेंट की मालकिन भी हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने शाहरुख खान, गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स को मानहानि के मामले में नोटिस जारी किया है. ये केस एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने दायर किया है. समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि 18 सितंबर को रिलीज हुई वेब सीरीज़ 'The Ba**ds Of Bollywood' ने ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है.
समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है, उनका आरोप है कि वेब शो 'The Ba**ds Of Bollywood' में उनके समान दिखने वाले किरदार ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है. अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी.
आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज समेत नेटफ्लिक्स पर मुकदमा ठोका था. अब वानखेड़े को कोर्ट से कड़ी फटकार पड़ी है.