scorecardresearch
 

Shah Rukh Khan 61st Birthday: बर्थडे बॉय शाहरुख की दिखी झलक, फैंस को दी फ्लाइंग KISS, आधी रात फैंस को मिली ट्रीट

शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर मन्नत के बाहर फैंस का भारी हुजूम था. हालांकि एक्टर मन्नत में नहीं थे. होटल के बाहर उनकी झलक देखकर फैंस का दिन बन गया है.

Advertisement
X
शाहरुख खान का जन्मदिन (Photo: Pooja Dadlani/Instagram)
शाहरुख खान का जन्मदिन (Photo: Pooja Dadlani/Instagram)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बीती रात ही मन्नत के बाहर सड़क पर फैंस का हुजूम खड़ा हो गया था. हर कोई अपने सुपरस्टार की झलक पाने को बेकरार था. हालांकि एक्टर मन्नत में नहीं थे. वो कुछ वक्त के लिए अपने बंगले से शिफ्ट हुए हैं. एक्टर ने परिवार और दोस्तों के साथ मुंबई के ताज होटल में देर रात तक बर्थडे पार्टी की.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान साउथ मुंबई के ताज होटल पहुंचे थे. इस सेलिब्रेशन में सुहाना खान और आर्यन खान भी शामिल थे. मन्नत के बाहर शाहरुख की झलक फैंस को नहीं दिखी, लेकिन होटल के बाहर जरूर एक्टर को कैप्चर किया गया. पार्टी के बाद जब शाहरुख होटल से बाहर निकले, उस दौरान वहां मौजूद फैंस को उनके दीदार करने का मौका मिला. उनकी चंद सेकंड की झलक ने फैंस का दिन बना दिया. फैंस एक्टर को देखकर खुशी से झूम उठे. फैंस का प्यार देख शाहरुख ने उन्हें हैंड वेव किया. फ्लाइंग kiss भी दी.

शाहरुख को देखकर फैंस खुशी से चीखने लगे. उन्होंने दिल खोलकर किंग खान के लिए अपने प्यार का इजहार किया. शाहरुख ने फैंस को ग्रीट कर उनका दिन बना दिया है. 

Advertisement

शाहरुख का फैंस को तोहफा
शाहरुख भले ही मन्नत में नहीं थे, लेकिन वहां देर रात उनकी झलक पाने के लिए वेट कर रहे फैंस को उन्होंने निराश नहीं किया. जन्मदिन के खास मौके पर मन्नत को भी खास अंदाज में सजाया गया. घर के बाहर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई, जिस पर 'किंग' की झलक और पोस्टर दिखाए गए. शाहरुख ने फैंस के लिए ग्रैटिट्यूड नोट भी लिखा. स्क्रीन पर लिखा था- आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया. 

दूसरी तरफ, शाहरुख खान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' भी रिलीज हुआ है. इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी में सुहाना खान, रानी मुखर्जी भी अहम रोल में दिखेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement