scorecardresearch
 

फाइबर ग्लास क्या है? मार्बल और टाइल्स से ज्यादा ट्रेंड में क्यों है

इन दिनों मार्बल- टाइल्स की जगह लोग फाइबर ग्लास की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं. यही ट्रेंड में है. आखिर यह फाइबर ग्लास इतना डिमांडिंग कैसे बन गया? चलिए जानते हैं इसकी खासियत क्या है?

Advertisement
X
फाइबर ग्लास शीट की ज्यादा मार्केट में हो रही ज्यादा डिमांड (Photo - AI Generated)
फाइबर ग्लास शीट की ज्यादा मार्केट में हो रही ज्यादा डिमांड (Photo - AI Generated)

आजकल लोग घरों में मार्बल और टाइल्स के बदले एक खास मटेरियल इस्तेमाल कर रहे हैं. इसका नाम है फाइबर ग्लास. इन दिनों मार्केट में इसकी डिमांड ज्यादा हो रही है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि यह फाइबर ग्लास आखिर है क्या और इसकी ऐसी क्या खासियत है. 

फाइबर ग्लास एक आधुनिक और बेहद मजबूत मटेरियल होता है. इसे कांच के बारीक रेशों को प्लास्टिक रेजिन के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है. तकनीकी भाषा में इसे 'ग्लास-रीइन्फर्स्ड प्लास्टिक' (GRP) भी कहते हैं. यह वजन में बहुत हल्का लेकिन मजबूती में स्टील को भी टक्कर देने की क्षमता रखता है.

यही वजह है कि आजकल घरों और व्यावसायिक इमारतों के कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर डिजाइनिंग में मार्बल और टाइल्स के मुकाबले फाइबरग्लास शीट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. फाइबर ग्लास की कई सारी खासियत है. 

मार्बल और टाइल्स बहुत भारी होते हैं, जिससे उन्हें लाने-ले जाने और लगाने में काफी मजदूरी और समय लगता है. वहीं फाइबरग्लास बहुत हल्का होता है, जिससे इसे दीवारों या छतों पर आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है. हल्का होने की वजह से इमारत पर कम लोड पड़ता है. इस कारण यह पूरी बिल्डिंग के ढांचे पर अतिरिक्त वजन नहीं डालता.

Advertisement

फाइलर ग्लास की ये है खासियत
फाइबर ग्लास के टूटने का डर नहीं होता. मार्बल और टाइल्स पर भारी सामान गिरने से वे चटक या टूट जाते हैं. वहीं फाइबरग्लास में लचीलापन और मजबूती दोनों होने के कारण यह आसानी से नहीं टूटता.इस पर धूप, बारिश या नमी का कोई असर नहीं होता. इसमें जंग या दीमक लगने जैसी समस्या भी नहीं होती है. 

टाइल्स के बीच के गैप्स से अक्सर पानी रिसने और सीलन की समस्या हो जाती है. वहीं फाइबरग्लास पूरी तरह से वॉटरप्रूफ होता है. इसलिए इसका इस्तेमाल बाथरूम, किचन और छतों के लिए सबसे बेस्ट माना जा रहा है.

इसके ढेर सारे डिजाइन और वैरायटी उपलब्ध हैं. जहां मार्बल को काटना और तराशना मुश्किल होता है, जबकि फाइबरग्लास को किसी भी कस्टमाइज्ड शेप, मोल्ड या घुमावदार डिजाइन में ढाला जा सकता है.इसे मार्बल, वुडन या किसी भी फैंसी टाइल जैसा लुक और फिनिश दिया जा सकता है. इससे यह देखने में बेहद आधुनिक और आकर्षक लगता है.

मार्बल पर एसिड, चाय या तेल गिरने से स्थायी दाग पड़ जाते हैं और चमक फीकी पड़ जाती है. फाइबरग्लास पर दाग नहीं लगते और इसे सिर्फ एक गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है. इसमें समय-समय पर पॉलिश कराने का झंझट भी नहीं होता.

Advertisement

फाइबरग्लास है बेस्ट इंसुलेटर
फाइबरग्लास एक बेहतरीन इंसुलेटर है. यह गर्मियों में घर को ज्यादा गर्म और सर्दियों में ज्यादा ठंडा नहीं होने देता, जिससे बिजली की बचत होती है. मार्बल और टाइल्स पैर रखने पर बहुत ठंडे हो जाते हैं, लेकिन फाइबरग्लास के साथ ऐसा नहीं होता.

फाइबरग्लास का इस्तेमाल आज के समय में बाथटब, रूफिंग शीट्स, डिजाइनर वॉल पैनल्स, किचन काउंटरटॉप्स और दरवाजों में सबसे ज्यादा किया जा रहा है. किफायती होने के साथ-साथ यह मॉडर्न लुक और लंबी उम्र देता है. यही वजह है कि लोग पारंपरिक मार्बल और टाइल्स को छोड़कर इसे अपना रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement