scorecardresearch
 

Satyaprem Ki Katha Teaser: रोमांस और ड्रामे से भरा है 'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर, कार्तिक-कियारा करेंगे इम्प्रेस

फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है. दोनों नदी, बर्फीली वादियों, खेत और मेले में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. लेकिन वो प्यार ही क्या जिसमें तकलीफ और दिक्कतें ना हों, तो बस ऐसे ही कियारा और कार्तिक की आंखें भी नम हो रही हैं.

Advertisement
X
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के पोस्टर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के पोस्टर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ रही है. दोनों को पहली बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में साथ देखा गया था. अब वो फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है.

रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

फिल्म के टीजर में कार्तिक और कियारा का रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है. दोनों नदी, बर्फीली वादियों, खेत और मेले में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. एक खूबसूरत महल के सामने उनकी शादी होती भी देखी जा सकती है. लेकिन वो प्यार ही क्या जिसमें तकलीफ और दिक्कतें ना हों, तो बस ऐसे ही कियारा और कार्तिक की आंखें भी नम हो रही हैं.

टीजर में कार्तिक आर्यन कहते हैं, 'बातें जो कभी पूरी ना हों, वादे जो अधूरे ना हों, हंसी जो कभी कम ना हो, आंखें जो कभी नम ना हों, और अगर हो तो आंसू उसके हों और आंखें मेरी हों.' इस बात से साफ है कि 'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म में हम सभी को प्यार-मोहब्बत की बातों के साथ-साथ काफी ड्रामा भी देखने को मिलने वाला है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

डायरेक्टर समीर विध्वंस से इस फिल्म को बनाया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, सत्यप्रेम अग्रवाल उर्फ सत्तू नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं. उनकी लेडी लव बनीं कियारा आडवाणी के किरदार का नाम कथा देसाई है. इस जोड़ी के अलावा एक्टर गजराज राव और एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक फिल्म में अहम रोल्स में दिखेंगे. 'सत्यप्रेम की कथा', 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कार्तिक और कियारा को पहली बार साथ में फिल्म 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी. कार्तिक की पिछली फिल्म शहजादा थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई. वहीं कियारा को पिछली बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में देखा गया था. इसमें उनके साथ विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर थे. ये फिल्म भी दर्शकों को खास अच्छी नहीं लगी थी.

अब देखना होगा कि 'सत्यप्रेम की कथा' को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

 

Advertisement
Advertisement