झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के गमरिया थाने में महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं तीन आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया गया है. मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है जो पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है.