scorecardresearch
 

इंटर्न की पहली सैलरी इतने रुपये... अब लोग बोले- इतनी तो इंक्रीमेंट के बाद नहीं है!

सोशल मीडिया पर एक इंटर्न ने दावा किया है कि उसे पहली सैलरी में 37 हजार से ज्यादा रुपये मिले हैं. इस पर लोग आश्चर्य जता रहे हैं कि इतनी सैलरी तो नौकरी वालों को नहीं मिलती है.

Advertisement
X
इंटर्न की सैलरी का एक पोस्ट वायरल है. (Photo: AI Generated)
इंटर्न की सैलरी का एक पोस्ट वायरल है. (Photo: AI Generated)

सोशल मीडिया पर एक इंटर्न का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें इंटर्न ने अपनी पहली सैलरी के बारे में बताया है. लेकिन, सैलरी अमाउंट देखकर एक बहस छिड़ गई है और लोग कह रहे हैं कि इंटर्न को जितनी पहली सैलरी मिली है, उतनी तो लोगों को कई साल के एक्सपीरियंस और इंक्रीमेंट के बाद भी नहीं मिलती है. पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कई लोग इंटर्न को बधाई दे रहे हैं जबकि कुछ लोग मौजूदा स्थितियों को देखते हुए सैलरी अमाउंट को लेकर आश्चर्यचकित हैं. 

इंटर्न ने रेडिट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें सैलरी क्रेडिट होने के मैसेज का स्क्रीनशॉट था. इसमें दिख रहा है कि खाते में कि 37,748 रुपये क्रेडिट हुए हैं, जो सैलरी के हैं. इंटर्न ने दावा किया है कि ये उनकी पहली सैलरी है. इसे लेकर उन्होंने कहा, '20 साल की उम्र में, एक पर्सनल अचीवमेंट साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं. मुझे प्रोग्राम एनालिसिस इंटर्न के तौर पर अपना पहला स्टाइपेंड मिला है.'

आगे उन्होंने लिखा, 'प्रोडक्ट स्पेस (प्रोडक्ट से जुड़े क्षेत्र) में कदम रखना पहले से ही मेरा एक बहुत बड़ा लक्ष्य था, लेकिन ऐसी कंपनी में काम करना, जो वास्तव में अपने इंटर्न्स को महत्व देती है और उन्हें बाजार में फुल-टाइम नौकरियों के बराबर वेतन देती है, इसे बेहद संतोषजनक बना देता है. इस पहचान और सम्मान के लिए आभारी हूं और आगे भी इसी तरह काम करते रहने के लिए उत्साहित हूं!'

Advertisement

Salary

अब इस पोस्ट पर यूजर कमेंट  कर रहे हैं और बता रहे हैं कि इतनी सैलरी तो इंक्रीमेंट के बाद नहीं होती है. एक यूजर ने लिखा कि जितनी सैलरी इंटर्नशिप में मिल रही है, इतनी तो नौकरी मिलने के बाद इंक्रीमेंट के बाद भी नहीं है. इसके साथ ही लोग ऐसी कंपनी की तारीफ भी कर रहे हैं, जो इतने पैसे दे रही है. अब इस वायरल पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और सभी लोग सैलरी के अमाउंट को लेकर आश्चर्यचकित हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement