scorecardresearch
 

शरीर पर 50 जगह चोटें, डंडे से पिटाई... शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बेरहमी से हत्या

कानपुर के साढ़ इलाके में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे 28 वर्षीय अतुल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि प्रेमिका के पति, परिवार की महिलाओं ने उसे डंडों से बेरहमी से पीटा. गंभीर हालत में अतुल अपनी मां के पैरों पर गिरकर घर ले चलने की गुहार लगाता रहा, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
X
अतुल, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. (Photo: Screengrabs)
अतुल, जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. (Photo: Screengrabs)

कानपुर के साढ इलाके में एक पेट्रोल पंप कर्मी रात में अपनी प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने पहुंच गया. लेकिन शादीशुदा प्रेमिका के घर वालों ने उसको पकड़ लिया. इसके बाद घर की महिलाओं और उस के पति ने प्रेमी को डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर डाली. इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है.

दरअसल, साढ इलाके के गंभीरपुर के रहने वाले विजय प्रकाश तिवारी का बेटा अतुल एक पेट्रोल पंप पर काम करता था. 28 वर्ष का अतुल ऑटो भी चलाता था. शनिवार की रात को अतुल गांव में रहने वाली अपनी शादीशुदा प्रेमिका सुमन से मिलने पहुंचा था. प्रेमिका ने खुद फोन करके उसको बुलाया था. लेकिन दोनों को प्रेमिका के घर वालों ने मौके पर पकड़ लिया. इसके बाद प्रेमिका के घर की महिलाओं और पति ने पकड़ कर डंडे से मारना शुरू कर दिया. अतुल को प्रेमिका के घर वालों ने डंडों से इतना मारा कि उसकी हालत बिगड़ गई. 

अतुल के परिजनों ने की बुलडोजर चलाने की मांग
इसके बाद उसको एक कमरे में बंद करने के बाद प्रेमिका का ससुर खुद अतुल के घर पहुंचा और उसकी मां को लेकर अपने घर आया. अतुल की मां शीला अपने देवर के साथ उसको लेने पहुंची तो मां के पैरों पर गिरकर वह कहने लगा मुझे घर ले चलो. जिसके बाद अतुल की मां उसको लेकर नौबस्ता के अस्पताल पहुंची. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद स्थानीय थाने में बॉडी का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेजा गया.

Advertisement

रविवार को परिवार वालों ने अतुल की डेडबॉडी के साथ जाम लगा दिया. घर वालों का आरोप था प्रेमिका के पति विकास अवस्थी ने पहले भी गांव की एक लड़की के साथ रेप किया था और उसकी हत्या कर दी थी. जिसमें वह जेल गया था जमानत पर बाहर आया है. उसने अपनी पत्नी और घर वालों के साथ मिलकर अतुल को डंडों से पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई. जाम लगाए लोगों की मांग है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए.

एसीपी ने क्या कहा? 
मौके पर पहुंचे एसीपी कृष्णा कुमार यादव ने लोगों को कई घंटे की मेहनत के बाद समझा कर शांत किया. इसके बाद विकास अवस्थी, उसकी पत्नी, मां और प्रेमिका खिलाफ अतुल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की. पुलिस ने अतुल की प्रेमिका और उसकी सास को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस कोई भी पता चला है कि 2016 में विकास अवस्थी ने अपने गांव में आई एक लड़की का रेप करके उसकी हत्या कर दी थी, जिसमें वह जेल गया था और जमानत पर छूट कर बाहर आया है. एसीपी कृष्ण कुमार यादव का कहना है अवैध संबंधों में अतुल की हत्या की गई है, इसलिए रिपोर्ट दर्ज की गई है. दो महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement