scorecardresearch
 

धुरंधर के सक्सेस फॉर्मूले को अपना रहे 'टॉक्सिक' मेकर्स? यश के साथ दिखाई देगी TV की ये हसीना

यश की मोस्ट-अवेटेड आने वाली फिल्म, 'टॉक्सिक' में पांच लीडिंग लेडीज अहम रोल में हैं. जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया हैं. अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है.

Advertisement
X
टॉक्सिक में दिखाई देंगी संजीदा (Photo: Instagram/@iamsanjeeda/@thenameisyash)
टॉक्सिक में दिखाई देंगी संजीदा (Photo: Instagram/@iamsanjeeda/@thenameisyash)

कन्नड़ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. 'KGF चैप्टर 2' की जबरदस्त सक्सेस के बाद यश पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. अब खबर आई है कि फिल्म की स्टार-कास्ट में नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसी बड़ी एक्ट्रेस के बाद अब इस लिस्ट में टीवी की फेमस एक्ट्रेस संजीदा शेख का नाम भी जुड़ गया है.

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजीदा इस फिल्म में एक बेहद खास रोल में नजर आएंगी, जो कहानी को एक नया मोड़ देगी. TV में अपनी धाक जमाने के बाद संजीदा शेख अब धीरे-धीरे बड़े पर्दे और ओटीटी स्पेस में अपनी पहचान बना रही हैं.

क्या होगा संजीदा का रोल?
हाल ही में 'फाइटर' और संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में संजीदा शेख के काम की काफी तारीफ हुई थी. अब 'टॉक्सिक' उनके करियर का पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होने जा रहा है. हालांकि, फिल्म में उनके रोल को फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि भले ही उनका रोल छोटा हो, पर वह पूरी कहानी के लिए एक अहम कड़ी साबित होगा. 

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा है कि यश इसमें डबल रोल निभाते नजर आएंगे. यह खबर एक्शन पसंद करने वाले ऑडियंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म में पहले से ही नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम शामिल हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: रिवेंज' से होने वाला है.

Advertisement

धुरंधर के सक्सेस फॉर्मूले पर टॉक्सिक मेकर्स?
वहीं संजीदा के टॉक्सिक में शामिल होने की खबरों के बाद अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या टॉक्सिक के मेकर्स धुरंधर के सक्सेस फॉर्मूले को कॉपी कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि धुरंधर में कई टीवी सितारों को देखा गया और लगभग हर किरदार को ऑडियंस ने पसंद किया है. 

धुरंधर के  स्पेशल सॉन्ग 'शरारत' में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान को देखा गया. क्रिस्टल, जो 'कुमकुम भाग्य' और 'दिल से दिल तक' जैसी टीवी सीरियल्स से घर-घर फेमस हो चुकी हैं. इसके बाद सौम्या टंडन का नाम आता है, जो टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में गोरी मैम के नाम से काफी फेमस हुईं. उन्होंने 'धुरंधर' में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का रोल निभाया है. सौम्या को भी फिल्म में काफी पसंद किया. 

टीवी के फेमस सीरियल 'कयामत', 'एक हसीना थी', 'इश्क का रंग सफेद', 'लव का है इंतजार' में काम कर चुकी संजीदा बड़े पर्दे पर आने को एक दम तैयार है. देखना होगा कि मेकर्स का ये फैसला फिल्म में क्या जान डालता है. हालांकि सिर्फ 'टॉक्सिक' ही नहीं, संजीदा शेख के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' में नजर आएंगी, जो 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' में भी काम कर रही हैं. जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement