scorecardresearch
 

YouTube पर Salman Khan की एंट्री, हाफ पैंट में भाईजान का अंदाज देख शॉक्ड फैंस, एक्टिंग से होंगे दूर?

Salman Khan YouTube Channel: सलमान खान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का ऐलान किया है. चैनल पर कॉमेडी वीडियो देखकर जानिए भाईजान की नई शुरुआत और इसके पीछे की कहानी.

Advertisement
X
सलमान का नया धमाका! (Photo: screengrabs)
सलमान का नया धमाका! (Photo: screengrabs)

बॉलीवुड के भाईजान शायद इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने किसी भी फील्ड को छोड़ा नहीं है. वो बड़े पर्दे पर एक्टिंग के साथ सिंगिंग, छोटे पर्दे की होस्टिंग, अपनी क्लोदिंग ब्रांड तक में छाए हुए हैं. अब उन्होंने यूट्यूब की दुनिया में भी कदम रख लिया है. 

तो क्या सलमान खान अब यूट्यूबर बनने की तैयारी में हैं. लगता तो ऐसा ही है, उन्होंने अपनी इंस्टा आईडी के जरिए इसका ऐलान किया है. एक्टर ने लिखा शुरू से शुरू करते हैं- मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल. A से Z तक सब मिलेगा यहां. इसी के साथ इस स्टोरी में उनके यूट्यब पेज का लिंक भी शेयर किया हुआ है.

सलमान के यूट्यूब चैनल को देखें तो इसपर कई सारे शॉर्ट वीडियोज अपलोडेड हैं. ये सभी कॉमेडी वीडियोज हैं, हाफ पैंट पहने एक्टर बच्चों जैसी एक्टिंग करते दिख रहे हैं. रिवीजन का टाइम मिलेगा या नहीं, सर मे आई गो टॉयलेट, टंग से क्या करते हैं- जैसे टाइटल के साथ तकरीबन 10 वीडियो हैं. इन पर फैंस के लाइक्स और कमेंट्स भी मौजूद हैं. 

सलमान खान के यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उनके चैनल को 11 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके थे. हालांकि इस पेज के डिटेल को देखें तो, इसे 22 सितंबर 2026 को क्रिएट किया गया था, और वीडियोज के अपलोड करने की तारीख 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक की हैं. लेकिन वीडियोज में सलमान का लुक अब के मुकाबले ज्यादा यंग वाला है. 

Advertisement

माना जा सकता है कि यूट्यूब पर आने की उनकी ये प्लानिंग पहले की थी लेकिन एग्जीक्यूट अब हो पाई है. वीडियो में दिख रहे उनके लुक्स और अब में बड़ा फर्क दिखता है. चैनल के बायो में एक्टर खुद फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर के साथ-साथ ह्यूमैनेटेरियन भी बताते हैं. उन्होंने लिखा है कि ये मेरा ऑफिशियल यूट्यूब पेज है. 

अब ऐसे में सवाल उठता है कि सलमान को ये नया एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत क्यों पड़ी. वो इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं. उनके पास फिल्मों की भी कोई कमी नहीं है. उनकी मातृभूमि फिल्म भी जल्द ही दस्तक देने वाली है. वो देश के बिगेस्ट रिएलिटी शो बिग बॉस को भी होस्ट कर रहे हैं. 

तो क्या ट्रेंड में बने रहने के लिए सलमान ने ऐसा किया है? सलमान हमेशा लीग से हटकर चीजें करने में विश्वास करते हैं, तो जाहिर ये नया एक्सपेरिमेंट भी उसी का हिस्सा हो सकता है. खैर सलमान चाहे जो भी करें, फैंस तो हमेशा उन्हें प्यार ही देते हैं. उनके यूट्यूब पर आने से एक्टर के चाहने वालों को बेहद खुशी हुई है. 

अब सलमान इस नए फॉर्मैट का आगे किस तरह से इस्तेमाल करते हैं- ये देखना दिलचस्प होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement