आज पूरे देशभर में बकरीद का उत्सव मनाया जा रहा है. ऐसे मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को भी शानदार ट्रीट दी है. गुरुवार की सुबह होने से पहले सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस से नया म्यूजिक वीडियो मैं हूं रिलीज किया है.
ईद पर आया सलमान की फिल्म का गाना
फिल्म मातृभूमि का नया गाना 'मैं हूं' एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें सलमान खान और उनकी हीरोइन चित्रांगदा सिंह नजर आ रहे हैं. ये गाने का एक नया वर्जन है, जिसमें श्रेया घोषाल और कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल की आवाज सुनाई दे सकती है. मैं हूं गाने में हम चित्रांगदा के किरदार को काफी इमोशनल होते देख सकते हैं. उन्हें फिल्म में सलमान की याद सताती है, क्योंकि वो बॉर्डर के पास जंग लड़ने गए हुए हैं. वो यादों में खोई हुईं हैं.
गाने में हम चित्रांगदा और सलमान को रोमांटिक अंदाज में देखते हैं. दोनों की केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन काफी जोरदार लग रही है. हालांकि ये तो सिर्फ एक छोटा टीजर था, जिसे सलमान ने शेयर किया. श्रेया घोषाल की आवाज में गाया ये पूरा गाना आज बकरीद के मौके पर ही किया जाएगा. फैंस सलमान की इस ट्रीट को पाकर काफी खुश हैं. कमेंट सेक्शन में वो उन्हें ईद की बधाई दे रहे हैं.
सलमान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. इसे 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था. मगर फिर किसी कारण की वजह से ये पोस्टपोन हुई. रिपोर्ट्स हैं कि सलमान की फिल्म कई सारे बदलाव से गुजर रही है. कहा जा रहा है कि इसमें इंडिया-चीन के बीच की जंग पर विवाद हो सकता है, इसलिए फिल्म की कहानी बदलने की कोशिश हो रही है. इसे डिफेंस मिनिस्ट्री से क्लीन चीट मिलेगी, तब जाकर फिल्म थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.
हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ऐसी किसी भी रिपोर्ट पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. ऐसे में अब सलमान की ये फिल्म कब रिलीज होगी, इसपर सस्पेंस बरकरार है. उनकी नई फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.