scorecardresearch
 

अस्पताल में भर्ती सलीम खान, पिता से मिलने पहुंचे सलमान और दोनों बेटियां

हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक सलीम खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. सलीम खान की तबीयत को लेकर खान परिवार भी काफी परेशान है.

Advertisement
X
अस्पताल में भर्ती सलीम खान (Photo: ITG)
अस्पताल में भर्ती सलीम खान (Photo: ITG)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर से हलचल मच गई है. फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. 
 

सलीम खान को क्या हुआ?

हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर सलीम खान को क्या हुआ है. हालांकि, उनकी हेल्थ को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं है. परिवार ने भी अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. 

पिता से मिलने पहुंचे सलमान

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से पूरा खान परिवार इस समय परेशान है. पिता की तबीयत का सुनते ही सलमान खान दौड़े-दौड़े लीलावती अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के बाहर से सलमान खान के वीडियो-फोटोज सामने आए हैं. उनके चेहरे पर परेशानी और चिंता साफ नजर आई.

अस्पताल के बाहर दिखे सलमान

अलवीरा खान भी पिता से मिलने पहुंचीं. अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा को भी हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है. हालांकि सलीम खान महज रुटीन चेकअप के ल‍िए अस्पताल गए हैं या कोई गंभीर बात है? ये परिवार की तरफ से नहीं बताया गया है. 

Advertisement

 

अस्पताल के बाहर दिखीं अलवीरा खान

 

सलीम खान के दामाद आयुष भी उनसे मिलने अस्पताल आए

 

 

सलीम खान की बात करें तो वो बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो कोहिनूर हैं, जिनकी चमक वक्त से साथ और बढ़ती गई है. सलीम खान ने एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जावेद अख्तर से मुलाकात के बाद वो राइटर बन गए. सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने अपने कलम से कमाल कर डाला. उन्होंने बॉलीवुड की कई आइकॉनिक फिल्में लिखी हैं, जैसे- जंजीर, शोले, डॉन, शान, यादों की बारात.  
 

सलीम खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो 90 साल के हैं. सलीम खान का जन्म नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ था. सलीम खान ने साल 1964 में सुशीला चरक से शादी रचा ली थी, जिन्हें बाद में सलमा खान नाम दिया गया. इस शादी से कपल के 4 बच्चे हैं, 3 बेटे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और बेटी अलवीरा खान. सलीम खान ने बेटी अर्पिता को एडॉप्ट किया था. इस तरह वो 5 बच्चों के पिता बने. सलीम ने पहली शादी के सालों बाद एक्ट्रेस हेलेन से भी शादी रचाई थी. वो परिवार संग खुशहाल जिंदगी जीते हैं. खान परिवार बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवारों में शुमार किया जाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement